{"_id":"5feae1e08ebc3e3dcf01dd02","slug":"meerut-news-farmers-preparing-for-mahapanchayat-and-police-alert-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत की तैयारी में जुटे मेरठ के किसान, गांव-गांव में कर रहे जनसंपर्क, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत की तैयारी में जुटे मेरठ के किसान, गांव-गांव में कर रहे जनसंपर्क, पुलिस अलर्ट
Tue, 29 Dec 2020 01:32 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी गेट पर 30 दिसंबर को होने वाली महापंचायत के लिए मेरठ जनपद के किसान भी तैयारी कर रहे हैं। भाकियू पदाधिकारी गांव-गांव में जाकर किसानों से जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, पुलिस की सख्ती के चलते किसान भी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। किसान अब ट्रैक्टरों की बजाय गाड़ियों से कूच करने की तैयारी में लगे हैं।
वहीं मेरठ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रछौती की अध्यक्षता में आजाद समाज पार्टी (आसपा) के दर्जनों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि कानून के विरोध में कमिश्नरी पार्क में एक दिवसीय अनशन किया गया। जिला महासचिव शमीम चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शहादत को नमन: बहुत वादे निभाने थे... अधूरा रह गया सबकुछ, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें
विज्ञापन
अनशन की सूचना पर बदर अली को सोमवार सुबह उनके फैज ए आम स्थित आवास पर प्रशासन द्वारा नजरबंद कर लिया गया। संचालन डॉ. ओमप्रकाश ने किया। इस दौरान वकार चौधरी, दानिश सैफी, संजीव पाल, जीशान चौधरी, रूप किशोर, सलीम चौहान, बेगराज, शमशाद, नईम सागर आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी: समाज कल्याण विभाग का क्लर्क डकार गया करोड़ों रुपये, आरोपी के खिलाफ हुई ये कार्रवाई
रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला अध्यक्ष राहुलदेव के नेतृत्व में गन्ना भवन पर किसानों की समस्याओं को लेकर जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, राम मेहर सिंह गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, नरेंद्र सिंह खजूरी, विनय मल्लापुर, संजय चौधरी, बिजेंद्र भाटी, योगेश चौधरी, सोहराब ग्यास, भूरा चिंदौड़ी, मोजुद्दीन चौहान, संजय पनवारी, हरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/