फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Evidence given of father-in-law misdeed, then police accepted, 12 days ago report was filed

Meerut News: ससुर की करतूत के दिए सुबूत, तब मानी पुलिस, 12 दिन पहले दुष्कर्म के मामले में दर्ज हुई थी रिपोर्ट

Tue, 14 Feb 2023 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Feb 2023 12:12 PM IST
सार

मेरठ में दुष्कर्म के आरोपों पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। यही नहीं पुलिस ने पीड़िता से सबूत मांग लिए।  पीड़िता ने पुलिस को ससुर की हरकतों का वीडियो दिखाया तो उसके बाद हरकत में आई। 

विज्ञापन
Meerut News: Evidence given of father-in-law misdeed, then police accepted, 12 days ago report was filed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों पर आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला तो दर्ज किया, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं की। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए पीड़िता से ससुर के खिलाफ सुबूत मांगे। पीड़िता ने पुलिस को ससुर की हरकतों का वीडियो दिखाया तो उसके बाद हरकत में आई और मुकदमा दर्ज होने के 12 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


परीक्षितढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी ससुराल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में है। उसके पति टैक्सी चालक हैं। घर में पति के अलावा ससुर और एक बच्चा है। महिला का आरोप है कि पति के ड्यूटी पर जाने के बाद ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। तब से वह रोजाना उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। ससुर की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने 31 जनवरी को सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन


आरोप है कि 12 दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि थाना प्रभारी और विवेचना अधिकारी पीड़िता पर लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि अभी तक उनके 164 के बयान भी दर्ज नहीं कराए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत नहीं पुलिस मुठभेड़ में चार गो तस्कर गिरफ्तार दो के पैर में लगी गोली

पीड़िता का यह भी कहना था कि थाना प्रभारी व विवेचक ने उससे दुष्कर्म के सुबूत मांग लिए। इसके चलते उन्होंने कुछ दिन पहले खुद ही ससुर की हरकतों का वीडियो बना लिया। वीडियो को उसने पति को दिखाया तो उन्होंने पिता का पक्ष लेते हुए मारपीट की। पीड़िता सोमवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के पास पहुंची और ससुर की हरकतों का वीडियो सौंपते हुए गिरफ्तारी की मांग की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।


एसएसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी ससुर बालकिशन को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी शादी के विरोध पर जान से मारने की धमकी
वहीं परतापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने बताया कि 2020 में रोबिन नामक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद रोबिन के परिजन दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। यही नहीं, रोबिन अपने दोस्तों के साथ घर में बैठकर शराब पार्टी करने लगा और उनसे संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। चार महीने पहले रोबिन अपने गांव लौट गया। जहां परिजनों ने उसका दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। 17 फरवरी को रोबिन दूसरी शादी कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से पति की शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed