फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: राकेश टिकैत ने ट्विटर पर उठाई किसानों की आवाज, यूपी सरकार को लेकर कही बड़ी बात

Tue, 14 Feb 2023 08:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Feb 2023 08:53 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में चार गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो के पैर में गोली लगी है। घायलों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Meerut News Live: Read Meerut and west up latest News today in hindi in one click
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:41 PM, 14-Feb-2023
नदी में डूबने से मासूम की मौतझ

सहारनपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र में इंदिरा कैंप कॉलोनी के पास ढमोला नदी में डूबने से एक सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। ज

मंगलवार की दोपहर इंदिरा कैंप कॉलोनी निवासी सात वर्षीय निखिल पुत्र सन्नी, कॉलोनी के ही बच्चों के साथ खेलते हुए ढमोला नदी के पास पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, खेलते समय उसका पांव फिसलने से वह नदी में गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और निखिल को बाहर निकाला। तभी नगर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजन निखिल को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ज

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है और किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
06:37 PM, 14-Feb-2023
गन्ना उत्पादन की लागत दुगुनी हो गई है। पानी, खाद, बिजली, मजदूरी, सब महंगे हैं, लेकिन किसानों की लगातार कोशिश के बाद भी गन्ना भाव नहीं बढ़ाया गया। पूरा सत्र समाप्त होने के कगार पर है।सरकार के इस निर्णय से किसान आहत हुआ है। किसान अपमानित महसूस कर रहा है। इस अपमान का जवाब किसान 2024 के लोकसभा चुनाव में देगा। - राजपाल सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष नि, समाजवादी पार्टी मेरठ
विज्ञापन
06:28 PM, 14-Feb-2023
सिंगापुर से लौटे अधिकारी को हुई कोरोना की पुष्टि

सिंगापुर से लौटे 42 वर्षीय एक सरकारी अधिकारी को कोरोना की पुष्टि हुई है। वह मेरठ के शास्त्री नगर के रहने वाले हैं। बताया गया कि वह सिंगापुर गए हुए थे।

10 फरवरी को वापस लौटे तो उन्हें खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। उन्होंने निजी लैब में जांच कराई तो उसमें कोरोना कि पुष्टि हुई है। सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ केजीएमयू भेज दिया गया है। जिले में करीब चार माह बाद कोरोना का कोई मरीज मिला है। इनके परिवार के अन्य चार सदस्यों की भी कोरोना की जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग बुधवार को सैंपल लेगा।

वहीं इतने दिन बाद कोरोना का कोई मरीज मिलने पर स्वास्थ विभाग में खलबली मची है। हालांकि सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि मौसम में बदलाव हो रहा है। हो सकता है कि ऐसे में कुछ मरीज मिल जाएं।
05:49 PM, 14-Feb-2023
बिजनौर में हीमपुर दीपा क्षेत्र के मसीत गांव में पुलिस पर पथराव करने के मामले में 15-15 हजार के पांच इनामी वांछित आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों का चलान कर दिया।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मसीत में छह फरवरी को वांछित अपराधियों की जांच करने गई हीमपुर दीपा पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को नामजद किया था।

वहीं पुलिस ने मंगलवार को चांदपुर सड़क मार्ग पर उमरी पीर तिराहे से पांच इनामी वांछित आरोपी अकरम पुत्र अय्यूब, अकरम उर्फ छुट्टन पुत्र सईद अहमद, साजिद पुत्र नसीम, हनीफ पुत्र अब्दुल रसीद, कासिद पुत्र समीम सभी निवासी मसीत थाना हीमपुर दीपा को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी अपराधिक इतिहास वाले है। इन पर हीमपुर दीपा व चांदपुर थाने में मुकदमे दर्ज है और पांचों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
05:25 PM, 14-Feb-2023
राकेश टिकैत ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर बोला हमला

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मंगलवार को एक ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यूपी सरकार ने इस वर्ष भी गन्ने का भाव न बढ़ाकर किसानों को छलने का काम किया है। पिछले साल का भी अभी करोड़ों बकाया है। 

उन्होंने यह भी लिखा कि पूंजीपतियों की झोली भरने वाली सरकार का किसान विरोधी चेहरा फिर उजागर हो गया। भाकियू किसान हकों के लिए सड़क पर लड़ाई लड़ेगी।
11:35 AM, 14-Feb-2023

रोडवेज व शीरे के टैंकर में टक्कर से कई घायल, एक की मौत

मंगलवार सुबह मंडावर बिजनौर रोड पर मालन नदी के पुल पर रोडवेज बस व शीरे  से भरे टैंकर की टक्कर हो गई। जिसमें बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार से आसपास दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस व राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। घायलों में  महेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी खानपुर माधो, अंजनी कुमारी पुत्र ध्यान सिंह निवासी कबूलपुर थाना मंडावर, निक्की पुत्री नरेंद्र निवासी कामराजपुर थाना नांगल, सानिया पुत्री नवेद आलम निवासी सबलपुर थाना नांगल, प्रीति पुत्री सुरेश निवासी बाकरपुर थाना नांगल, योगेंद्र पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी बिलासपुर थाना मंडावर, प्रियंका पुत्र कैलाश चंद्र निवासी चंदोक थाना  नांगल, सीमा पति नोभार निवासी सराय आलम थाना नंगल, हिमांशु पुत्र इंदर सिंह कामराज पुर आदि घायल हो गए। सभी घायलों को जिला  अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायलों की हालत स्थिर है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:34 AM, 14-Feb-2023

मेरठ में प्रधानाचार्य के घर चोरी, 42 तोले सोना और 500 ग्राम चांदी ले गए चोर

रुड़की रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी के मकान नंबर 78 में गुरुकुल डोरली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर आर के सिंह अपनी पत्नी डॉक्टर संगीता सिंह और अपने बेटे आदित्य और पुत्र वधू आकांक्षा के साथ रहते है।  उनका बेटा आदित्य और उनकी पुत्रवधू आकांक्षा नोएडा में नौकरी कर रहे हैं।

देर रात डॉक्टर आरके सिंह के ऊपरी मंजिल से चोर घुसे गय उस  समय डॉक्टर  आरके सिंह अपनी पत्नी संगीता सिंह के साथ नीचे कमरे में सोए हुए थे। चोरों ने उनकी ऊपरी मंजिल में सभी कमरों ओर आलमारियों का ताला तोड़कर 42 तोला सोना और 500 ग्राम चांदी व अन्य सामान चोरी करके ले गए जब सुबह डॉ. आर के सिंह और उनकी पत्नी उठी तो उन्होंने देखा ऊपर के कमरों और अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े है और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत थाना पल्लवपुरम पुलिस को दी सूचना पाकर पल्लवपुरम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटी कैमरे को खंगाल रही है।

पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजपाल का कहना है चोरी मामले की जांच की जा रही है  एक संदिग्ध साइकिल सवार मोदीपुरम निवासी व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है और इस संबंध में उससे पुलिस पूछताछ कर रही है  जल्दी इस चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
11:03 AM, 14-Feb-2023

Meerut News Live: राकेश टिकैत ने ट्विटर पर उठाई किसानों की आवाज, यूपी सरकार को लेकर कही बड़ी बात

बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के असारा के जंगल मे पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद चार गोवंश तस्करों को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने चारों गौतस्करों के कब्जे से डेढ़ कुन्तल प्रतिबंधित मांस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, चार रस्सी के अलावा एक बडा गंडासा, दो तमंचे, दो कारतूस बरामद किए। घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि असारा सूजती मार्ग पर बने एक नलकूप के पास गौतस्कर गौकशी कर रहे हैं।थाना पुलिस फोर्स के साथ असारा के जंगल मे पहुंची। को अपनी ओर आता देखकर गौतस्करों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गौतस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जबकि दो गौतस्कर भागने लगे पुलिस ने उन दोनों गौतस्करों को भी पीछा कर पकड लिया। पुलिस ने दोनों घायल गौतस्करों को बडौत सीएचसी मे भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी के मुताबिक वसीम पुत्र करीमअली,फुरकान पुत्र रोजूदीन निवासी असारा पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं।जबकि कांबिंग कर पकड़े गए गौतस्कर यामीन पुत्र शरीफ,लुकमान पुत्र सुलेमान निवासी असारा हैं।इन चारों गौतस्करों के पास से डेढ कुन्तल प्रतिबंधित मांस, दो छुरी, एक काटने वाला गंडासा, चार रस्सी, एक लकडी का गुटका, दो तंमचे,दो खोखे,दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed