फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Dead body of newborn baby has found near Tehsil in Meerut and will take action by police

शर्मनाक! कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, कटा था एक हाथ और एक पैर, डीएम-एसएसपी को भेजी रिपोर्ट

Tue, 15 Mar 2022 12:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Mar 2022 12:00 AM IST
सार

मेरठ में एक शर्मनाक मामले सामने आया है। तहसील के पास किसी ने नवजात बच्ची की हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में डाल दिया। बच्चे का एक पैर और एक हाथ कटा हुआ है।

विज्ञापन
Meerut News: Dead body of newborn baby has found near Tehsil in Meerut and will take action by police
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक ओर जहां बच्चे के लिए लोग धर्मस्थलों पर जाकर मन्नते तक मांगते हैं, वहीं बेटी होने पर कुछ लोग अब भी नवजात को कूड़े के ढेर में फेंक रहे हैं। मेरठ में सोमवार को तहसील के पीछे जली कोठी की बाउंड्री के पास कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव मिला। बच्ची का एक हाथ और एक पैर कटा हुआ था। पुलिस जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कोई तांत्रिक क्रिया या अन्य मंशा तो नहीं है। देहलीगेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डीएम और एसएसपी को भी मामले की रिपोर्ट भेजी गई है। 

विज्ञापन


देहली गेट पुलिस को सूचना मिली कि कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस पहुंची। यहां लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने जानकारी ली तो कुछ लोगों ने आशंका जताई कि बेटी होने के बाद इसके माता-पिता ने ही शायद यह कृत्य किया हो। बच्ची के हाथ और पैर कटे हुए देखकर यहां मौजूद कुछ लोगों ने तंत्र-मंत्र का भी शक जाहिर किया। ऐसी आशंका को देखते हुए पुलिस ने आसपास के अस्पतालों से जानकारी जुटाई है, ताकि पता चल सके कि बच्ची का जन्म कहां, कब और किससे हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  यूपी: भाजपा नेता बोले- बाबा का बुलडोजर और संगीत का डंडा चलता रहेगा, अतुल प्रधान ने दिया करारा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत सामान्य या फिर कुछ और मामला है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें बड़ा हादसा: दादी का अंतिम संस्कार करने आए तीन भाई गंगा में डूबे, एक को बचाया, दो की तलाश जारी, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed