फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: BJP leader Sangeet Som and Samajwadi party leader Atul Pradhan have targeted on each other after assembly elections result

यूपी: भाजपा नेता बोले- बाबा का बुलडोजर और संगीत का डंडा चलता रहेगा, अतुल प्रधान ने दिया करारा जवाब

Mon, 14 Mar 2022 08:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Mar 2022 08:13 PM IST
सार

भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा का बुलडोजर और संगीत का डंडा चलता रहेगा। वहीं सपा नेता अतुल प्रधान ने करारा जवाब देते हुए पलटवार किया है। पढ़िए दोनों ने एक-दूसरे पर क्या-क्या हमले किए।

विज्ञापन
Meerut News: BJP leader Sangeet Som and Samajwadi party leader Atul Pradhan have targeted on each other after assembly elections result
अतुल प्रधान और संगीत सोम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव के बाद नेताओं के बीच हार-जीत को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई। मेरठ की हॉट सीट सरधना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी व सपा नेता अतुल प्रधान पर जमकर निशाना साधा है। वहीं अतुल प्रधान ने भी करारा जवाब देते हुए पलटवार किया है।

विज्ञापन


सुन लें सपाई... बाबा का बुलडोजर और सोम का डंडा, दोनों चलेंगे : संगीत सोम
चुनाव हारने के बाद भाजपा नेता संगीत सोम ने रविवार को ठाकुर चौबीसी के खेड़ा गांव में महापंचायत करते हुए कहा कि सपाई गलतफहमी में न रहें। शपथ ग्रहण के बाद बाबा का बुलडोजर और संगीत सोम का डंडा, दोनों चलेंगे। 
विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज खेड़ा के परिसर में हुई पंचायत में संगीत सोम ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये चिंतन और मंथन का दौर है। हमें अपनी कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। सफलता के लिए हमें खुद में सुधार करना होगा। सोम ने कहा कि कैसे चौबीसी के कुछ लोग दूसरी विचारधारा से प्रभावित होकर उनके खिलाफ जाने को राजी हो गए। उन्होंने ऐसे लोगों को भी आत्ममंथन करने की सलाह दी है। पंचायत की अध्यक्षता महिपाल दरोगा व संचालन कपिल सोम, प्रधान खेड़ा व प्रदीप सोम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव बालियान के विरोध में लगे नारे
खेड़ा में पंचायत के दौरान संगीत सोम के संबोधन के दौरान कुछ युवाओं ने केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान का विरोध करना शुरू कर दिया। संगीत सोम ने ऐसे युवाओं को समझाते हुए कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और हमेशा उसके लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी मानसिकता वाले लोग उन्हें कमजोर करने का काम करेंगे। अगर चौबीसी उन्हें मजबूत देखना चाहती है तो जातियों से ऊपर उठाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वह चुनाव हारे जरूर हैं, लेकिन दोगुने उत्साह के साथ नई जिम्मेदारी से वापसी करेंगे। किसी का विरोध करने से पहले हमें अपने अंदर की कमियों को सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बस मेरे संदेश का इंतजार करना और एक आवाज पर एकजुट होकर खड़े हो जाना।

यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल केस: तीन दिन से हवा में तीर चला रही पुलिस, नहीं लगा सकी कोई सुराग, बदमाशों ने प्रोफेसर पर बरसाईं थी दनादन गोलियां, तस्वीरें

अतुल प्रधान का संगीत सोम पर पलटवार... हार को पचाना सीखो
मेरठ में सरधना सीट से 18 हजार 200 वोटों के अंतर से भाजपा नेता संगीत सोम से विधानसभा चुनाव जीतने वाले सपा नेता अतुल प्रधान ने रविवार रात करीब नौ बजे फेसबुक लाइव कर संगीत सोम पर तंज कसे। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि ‘हार बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। कोई नेता फायर ब्रांड नहीं होता, जनता फायर ब्रांड होती है। हार पचाना सीखो। और किसी भुलावे में नहीं रहो, मैं जब चुनाव हारा था, तब भी 20 के बराबर था और अब भी हूं।’

यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने किया बड़ा खुलासा, पकड़ा गया ईनामुलहक राष्ट्र विरोधी गतिवधियों में था शामिल, खलेंगे अहम राज

इस लाइव के दौरान उन्होंने चुनाव संबंधी गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि ‘गरीबों-कमजोरों के घरों पर पत्थर फिंकवाए जा रहे हैं। उन्हें परेशान किया जा रहा है। जनता ने 10 साल मौका दिया था। अब एक बार की हार पर ही मंचों से लोगों को जाति संबंधी अपशब्द कहने लगे। जनता ने आपका घमंड तोड़ा है। छोटा दिल रखते हो, तभी तो बिना गिनती पूरी कराए ही चले गए। मैं दो बार हारा और पूरी गिनती भी कराई और जीत की बधाई भी देकर गया। मैं संघर्ष कर यहां तक पहुंचा हूं। मुझे सर्वसमाज ने वोट दिया है। सबका सम्मान है और सबके सुखदुख में भी खड़ा रहूंगा। 20 मार्च को दादरी गांव में धन्यवाद सभा है।’ दिन में भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने खेड़ा में पंचायत की थी, इसके बाद अतुल प्रधान ने यह लाइव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed