{"_id":"622f5194d5dbbe7b415d9874","slug":"up-news-two-brothers-drowned-in-ganga-during-funeral-of-grandmother-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा: दादी का अंतिम संस्कार करने आए तीन भाई गंगा में डूबे, एक को बचाया, दो की तलाश जारी, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा: दादी का अंतिम संस्कार करने आए तीन भाई गंगा में डूबे, एक को बचाया, दो की तलाश जारी, मचा कोहराम
Mon, 14 Mar 2022 08:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 14 Mar 2022 08:11 PM IST
सार
गंगा बैराज बिजनौर में दादी का अंतिम संस्कार करने आए तीन युवक गंगा में डूब गए। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि एक युवक को बचा लिया गया, लेकिन दो भाइयों का अभी कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गंगा बैराज में तीन युवक डूबे।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद में एक बड़ा हादसा हो गया। दादी का अंतिम संस्कार करने के बाद गंगा में नहाते समय तीन भाई गहरे पानी में डूब गए। हालांकि एक युवक को गोताखोरों ने बचा लिया गया, जबकि दो चचेरे भाइयों का पता नहीं चल सका। गंगा में दोनों की तलाश की जारी है। दोनों भाइयों के गंगा में डूब जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी की रहने वाली रामरती की मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार के लोग व रिश्तेदार बिजनौर बैराज आए। अंतिम संस्कार करने के बाद सभी लोग गंगा में नहाने लगे। नहाते हुए 15 वर्षीय सिद्घार्थ पुत्र बनवारी गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने के लिए नरदेव भी गहरे पानी में उतर गया। नरदेव को डूबता देख उसका भाई सहदेव भी गहरे पानी में उतर गया। दोनों के साथ-साथ सहदेव भी डूबने लगा।
विज्ञापन
वहीं गोताखोरों ने सहदेव को बाहर निकाल लिया। लेकिन 28 वर्षीय नरदेव पुत्र महेंद्र और उसके चचेरे भाई सिद्घार्थ पुत्र बनवारी को नहीं बचाया जा सका। दोनों ही गहरे पानी में डूब गए। इनके गंगा में डूबते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। अन्य लोग भी गंगा बैराज घाट पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने किया बड़ा खुलासा, पकड़ा गया ईनामुलहक राष्ट्र विरोधी गतिवधियों में था शामिल, खलेंगे अहम राज
सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि गोताखोर लगाए गए हैं, युवकों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: चौधरी जयंत सिंह का बड़ा फैसला: रालोद के सभी क्षेत्रीय, जिला और फ्रंटल संगठन तत्काल प्रभाव से किए भंग