फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Dead body of female clerk found in house in Ganganagar

Meerut: महिला लिपिक की लाश देख उड़े लोगों के होश, पति से हो चुका था तलाक, जल्द सामने आएगी मौत की वजह

Fri, 01 Dec 2023 05:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Dec 2023 05:14 PM IST
सार

Meerut News : मकान के अंदर महिला लिपिक की लाश देखकर लोगों के होश उड़ गए। बताया गया कि महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था। जल्द ही मौत की वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
Meerut News: Dead body of female clerk found in house in Ganganagar
गीता का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गंगानगर के एल ब्लॉक स्थित मकान नंबर 237 में अकेली रहने वालीं भूगर्भ विभाग की लिपिक गीता (56) का शव कमरे में पड़ा मिला। वहीं, गेट नहीं खुलने पर नौकरानी ने आसपास जानकारी दी तो लोग गेट तोड़कर घर में घुसे। गीता का शव अलमारी के पास पड़ा हुआ था। सर पर चोट का निशान था। पुलिस प्रथम दृष्टयता हार्ट अटैक से मौत मान रही है। पुलिस का कहना है कि अटैक आने के बाद गिरने से सर पर चोट लगी होगी।

विज्ञापन


गीता के घर पर काम करने वाली नौकरानी बबली के मुताबिक, वह बुधवार शाम को आई थी। आवाज देने पर भी गेट नहीं खुला तो वह वापस चली गई। बृहस्पतिवार सुबह फिर से काम करने के लिए आई तो गेट बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब भीतर से कोई जवाब नहीं आया तो उसने पड़ोस में रहने वाले फिरोज व अन्य लोगों को जानकारी दी।

विज्ञापन

लोगों ने मकान के पीछे वाले गेट की जाली तोड़ी, उसके बाद अंदर की तरफ से लॉक गेट को खोला। लोग भीतर कमरे में पहुंचे तो अलमारी के सामने गीता शव पड़ा हुआ था। पास में कुर्सी रखी थी। सिर पर चोट का निशान था। कमरे की चोखट की किनारी पर निचली तरफ खून लगा हुआ था। घटना की जानकारी पर गंगानगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीन साल पहले पति से हो गया था तलाक
गीता की शादी मवाना के डिकौली गांव निवासी सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त बृजपाल सिंह से हुई थी। दोनों की एक बेटी है। तीन साल पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद से पति और उनकी इकलौती बेटी अजंता कॉलोनी में अलग रह रहे थे। पुलिस ने पति को फोन कर जानकारी दी तो वह उस वक्त 12वीं में पढ़ रही बेटी को गार्गी गर्ल्स स्कूल में छोड़ने जा रहे थे।

विज्ञापन

मकान पर लिखा है विवादित संपत्ति
मकान के बाहर विवादित संपत्ति लिखा देख पुलिस ने पति से बात की तो उन्होंने बताया कि करीब छह सालों से विवाद के बाद वह बेटी के साथ अलग रह रहे हैं। 2020 में तलाक हो गया था। ये मकान उनके नाम पर था लेकिन तलाक के बाद उन्होंने इसे बेटी के नाम कर दिया था। गीता जबरन मकान में रह रही थी। इसके चलते मकान पर विवादित संपत्ति लिखवाया गया था। पड़ोसियों की माने तो करीब एक साल से विवाद के चलते विद्युत मीटर भी बिजली विभाग ने हटा दिया था। जिसके बाद से वह जेनरेटर का प्रयोग कर रहीं थी।

यह भी पढ़ें: Blast In Meerut: शव के टुकड़े देख सिहर उठे लोग, तौसीफ के परिवार पर टूटा गम का पहाड़

पुलिस मान रही हार्ट अटैक से मौत
गंगानगर थाने के एसएसआई प्रीतम सिंह के मुताबिक, कमरे का दरवाजा बंद था। ऐसे में आशंका है कि महिला को हार्ट अटैक आया, जिससे पह गिर गई, सर में चोट उसी वजह से लगी। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब स्पष्ट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed