{"_id":"623c86fa58ee0d69200084b3","slug":"meerut-news-crooks-have-looted-two-lakhs-rupees-from-friend-woman-of-bank-in-hastinapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर में बड़ी वारदात: बैंक मित्र महिला से लूटे दो लाख रुपये, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर में बड़ी वारदात: बैंक मित्र महिला से लूटे दो लाख रुपये, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, तलाश शुरू
Thu, 24 Mar 2022 08:37 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 24 Mar 2022 08:37 PM IST
सार
हस्तिनापुर में लूट की एक बड़ी वारदात हो गई। बैंक की मित्र महिला से दो लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। उधर, घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला पूनम शर्मा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में गुरुवार की शाम को लूट की एक वारदात हो गई। गांव माखननगर से जब एक बैंक मित्र महिला वापस कस्बे में अपने घर लौट रही थी तो अचानक दो बाइक सवार लुटेरे पहुंचे। लुटेरों ने तमंचे के बल पर महिला से दो लाख रुपये लूट लिए और वारदात के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
कस्बे की पूनम शर्मा पिछले कई सालों से पास ही के गांव माखननगर में स्थित एक बैंक में बैंक मित्र है। वह रोजाना की तरह गुरुवार शाम को बैंक बंद होने के बाद करीब पांच बजे स्कूटी से अपने नौकर खुशहान के साथ वापस कस्बे में लौट रही थी। पूनम शर्मा स्कूटी पर पीछे बैठी थी, जब वे कस्बे के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास पहुंचे तो तभी पीछे से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी चला रहे खुशहान की आंखों में मिर्च का पाउडर फेंक दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धि: मेरठ के शीशराम ने जीता पीएम मोदी का दिल, दिलचस्प है सेना के टैंक ठीक करने से पद्मश्री तक का सफर, तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद खुशहान ने स्कूटी को रोक दिया। जैसे ही स्कूटी रुकी तो बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर महिला के दो लाख रुपये से भरे बैग को लूट लिया और फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ
उधर, मामले की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने टीम भी गठित कर दी है।