फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Conflict between two sides near hotel in Sardhana and many people were injured

Meerut: होटल के सामने भिड़े दो समुदाय के लोग, जमकर चले धारदार हथियार, तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात

Fri, 10 Feb 2023 12:25 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Feb 2023 12:25 AM IST
सार

Meerut News : सरधना में होटल के सामने दो समुदाय के लोग भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धारदार हथियार चले। वहीं तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिसबल मौके पर बुलाया लिया गया है।

विज्ञापन
Meerut News: Conflict between two sides near hotel in Sardhana and many people were injured
मौके पर फोर्स तैनात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के सरधना में बिनौली रोड पर स्थित एक होटल के सामने पार्किंग से बाइक हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से धारदार हथियार से चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि बाद में थाने के सामने भी दोनों पक्ष भिड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ पर काबू किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा है, जिसके चलते कई थानों का फोर्स सरधना में बुलाया गया है।
विज्ञापन


बताया कि नंगला रोड बस्ती निवासी शालू पुत्र लियाकत, नईम पुत्र रफीक व समीर पुत्र सगीर बिनौली रोड पर अलकरीम होटल पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान बाइक होटल के सामने पार्किंग में खड़ी कर दी। जबकि दूसरे पक्ष ने वहां पर अपनी कार खड़ी की हुई थी। कार चालक ने उन लोगों से वहां बाइक न लगाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में गाली-गलौज होने लगी और देखते ही देखते खूनी संघर्ष हो गया। इसी बीच वहां काफी युवक आ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार भी चले। संघर्ष में एक पक्ष से शालू, नईम, समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट

इसके अलावा पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया। कुछ देर बाद थाने के बाहर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जुट गई। यहां भी दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। वहीं मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है, जिसको देखते हुए आसपास के थानों का फोर्स भी सरधना बुला लिया गया। फिलहाल मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

गनीमत यह रही कि कुछ ही मिनट पहले पूर्व विधायक संगीत सोम का काफिला वहां से गुजर रहा था। यदि बाइकों पर तेज रफ्तारों से दौड़ रहे अराजक तत्वों का सुरक्षा एस्कार्ट से टकराव हो जाता तो बड़ी घटना हो जाती। तहसील रोड पर काफी देर तक तेज रफ्तार बाइकों का तांडव चलता रहा था। 

यह भी पढ़ें: दुल्हन के दरवाजे पर हो रहा था डांस: अचानक मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि विवाद करने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed