फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News : Chile has been with India at every step Chile's ambassador to IIMT University interacts with students

मेरठ : आईआईएमटी विश्वविद्यालय पहुंचे चिली के राजदूत, छात्रों से साझा किए अपने देश के सियासी हालात

Thu, 28 Apr 2022 10:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Apr 2022 10:54 PM IST
सार

चिली के राजदूत जुआन अंगुलो और तीसरी सेकेट्री अमरंत वंदेपरे ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्रों से संवाद किया।

विज्ञापन
Meerut News : Chile has been with India at every step Chile's ambassador to IIMT University interacts with students
आईआईएमटी विश्वविद्यालय पहुंचे चिली के राजदूत ने छात्रों से किया संवाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में चिली के राजदूत जुआन अंगुलो और तीसरी सेकेट्री अमरंत वंदेपरे ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्रों से संवाद किया। छात्रों के साथ अपने देश और भौगोलिक परिस्थितियों को साझा करते हुए राजदूत जुआन ने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। भारत को 73 साल पुराना दोस्त बताते हुए राजदूत ने बताया कि भारत के साथ सभी क्षेत्रों में व्यापार और शिक्षा के जगत में रिश्तों को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टला हादसा: सहारनपुर में स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन, कई ट्रेन प्रभावित, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन


शिक्षिका एकता शर्मा ने छात्रों को चिली की भौगोलिक और संस्कृति का परिचय देते हुए राजदूत और थर्ड सेक्रेटरी का स्वागत किया। राजदूत जुआन अंगुलो ने छात्रों से संवाद करते हुए चिली में हालिया दौर में विश्व स्तर पर जारी सियासी बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नए राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत चिली का 73 साल पुराना दोस्त है। 1947 में भारत आजाद हुआ था और 1949 में ही भारत में चिली का दूतावास बना दिया गया था। भारत के साथ चिली के व्यापारिक संबंधों को गहराई से समझाते हुए जुआन अंगुलो ने दावा किया कि चिली हर कदम पर भारत का साथी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चिली भारत के साथ जीवन रक्षक दवाओं के क्षेत्र में व्यापारिक समझौता करना चाहता है। पत्रकारिता और बाकी विभागों के छात्रों ने उनसे सवाल पूछे।

यह भी पढ़ें: याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट

राजदूत ने विवि परिसर और शोध विभाग में जाकर इंक्यूबेटर का सर्वेक्षण भी किया। प्रो. वाइस चांसलर डॉ. सतीश बंसल ने राजदूत जुआन अंगुलो और काउंसिल अमरंद वंदे परे को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed