फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway news: Engine derailed during shunting at station in Saharanpur today

टला हादसा: सहारनपुर में स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन, कई ट्रेन प्रभावित, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप

Thu, 28 Apr 2022 12:47 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Apr 2022 12:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शंटिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर पांच पर इंजन पटरी से उतर गया। इस कारण कई ट्रेन प्रभावित हुई हैं। वहीं अधिकारियों ने इंजन को क्रेन से हटवाकर यार्ड भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Railway news: Engine derailed during shunting at station in Saharanpur today

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां शंटिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर पांच पर एक पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। इससे दो ट्रेन प्रभावित हुई हैं। वहीं घटना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ समय बाद ही क्रेन की सहायता से इंजन को दूसरी लाइन पर रखकर यार्ड में भेजा गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सहारनपुर से सुबह 7:00 बजे चलने वाली शामली पैसेंजर ट्रेन का इंजन सुबह 5:30 बजे शंटिंग के दौरान लाइन 5 से लाइन 2 पर आ रहा था। इसी दौरान अचानक इंजन पटरी से उतर गया। इंजन के उतरने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में चार साल की मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने क्रेन मंगवा कर इंजन को दूसरी लाइन पर रखकर यार्ड में भिजवा दिया। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि लाइन को ठीक करा लिया गया है। इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण पहिया पटरी से उतरा है जिसकी जांच कराई जा रही है।

इंजन के पटरी से उतरने के कारण शामली पैसेंजर डेढ़ घंटा प्रभावित हुई है। हालांकि दूसरी पावर लगाकर उसे 8:30 बजे यहां से रवाना किया गया। इसके अलावा हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed