{"_id":"622f3ccf079fb001d7654e73","slug":"saharanpur-news-ats-has-revealed-about-accused-inamulhaq-arrested-from-deoband","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: यूपी एटीएस ने किया बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे इनामुलहक के तार, खलेंगे अहम राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: यूपी एटीएस ने किया बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे इनामुलहक के तार, खलेंगे अहम राज
Mon, 14 Mar 2022 08:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 14 Mar 2022 08:46 PM IST
सार
देवबंद से पकड़े गए ईनामुलहक सहित तीन आरोपियों को लेकर एटीएस ने बड़ा किया खुलासा किया है। एटीएस की जांच में सामने आया कि ईनामुलहक झारखंड का रहने वाला है और वह सोशल मीडिया के माध्यम से जेहाद के प्रति युवाओं को आकर्षित करता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ता) ने तीन दिन पूर्व देवबंद से गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्ध युवकों में से एक इनामुलहक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल था और उसके तार लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। एटीएस ने उसके खिलाफ थाना देवबंद में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया है। उसके दो साथियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चौधरी जयंत सिंह का बड़ा फैसला: रालोद के सभी क्षेत्रीय, जिला और फ्रंटल संगठन तत्काल प्रभाव से किए भंग
विज्ञापन
एटीएस ने बताया कि इनामुलहक गांव पटना थाना गवा जनपद गिरडीह झारखंड का निवासी है और विभिन्न धार्मिक स्थानों पर विस्फोट की घटना को अंजाम देने की कोशिश में था। वह सोशल मीडिया और एक व्यक्ति के माध्यम से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के संपर्क में था और उनसे हथियार व ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: विधानसभा चुनाव लड़ी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पति पर मारपीट और 10 लाख रुपये छीनने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला
बताया गया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के लोगों से जिहाद के संबंध में जुड़ा था। उससे एक आधार, दो पैन कार्ड, एटीएम, चार सिम, एक मोबाइल फोन और मैमोरी कार्ड बरामद हुए हैं। उसके साथी मोहम्मद फुरकान व नबील खान निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ आईपीसी की धारा (108) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।