फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Bhumi has entered first class cricket and tell the secrets of success from Amar Ujala

बड़ी उपलब्धि: रणजी के आकाश पर चमकेगी मेरठ की भूमि, अमर उजाला से खास बातचीत में बताए सफलता के राज

Tue, 19 Oct 2021 09:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Oct 2021 09:09 AM IST
सार

मेरठ का नाम एक फिर से चमक गया। बेटों के बाद अब जिले की बेटी ने भी बड़ा नाम रोशन किया है। टीपी नगर के देवपुरी निवासी सबमर्सिबल पार्ट्स के कारीगर उमाकांत की बेटी भूमि ने भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एंट्री कर ली है।

विज्ञापन
Meerut News: Bhumi has entered first class cricket and tell the secrets of success from Amar Ujala
भूमि। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के बेटों के क्रिकेट में धूम मचाने के बाद जिले की बेटी भूमि ने भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एंट्री कर ली है। टीपी नगर के देवपुरी निवासी सबमर्सिबल पार्ट्स के कारीगर उमाकांत की बेटी भूमि का चयन यूपी रणजी वन-डे टीम में हो गया है। कानपुर में तीन दिन के कैंप में शामिल होने के बाद वह 31 अक्तूबर को वनडे मैच खेलेंगी। उनके चयन के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। 

विज्ञापन


मेरठ से प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा, प्रियम गर्ग और कार्तिक त्यागी के बाद जिले की बेटी भूमि ने क्रिकेट में कदम आगे बढ़ा दिए हैं। 20 वर्षीय भूमि मवाना रोड स्थित जेएसएम क्रिकेट एकेडमी में पिछले दो साल से कोच विपिन वत्स से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं और भारतीय महिला टीम की गेंदबाज झूलन गोस्वामी को अपना आदर्श मानती हैं। भूमि कानपुर में चैलेंजर ट्रॉफी में मैच खेल रही हैं। सोमवार को चयनकर्ताओं ने यूपी रणजी की 23 सदस्य वाली टीम की घोषणा की। जिसमें सहारनपुर की वर्णिका चौधरी और मेरठ से भूमि का नाम शामिल किया गया है। हालांकि वर्णिका पहले से ही यूपी रणजी टीम में खेल रही हैं। 
विज्ञापन


भूमि के पिता उमाकांत शहर में एक सबमर्सिबल फैक्टरी में पार्ट्स बनाने का कार्य करते हैं, जबकि माता देवकी गृहिणी हैं। बड़ा भाई वरुण भी पिता के काम में हाथ बंटाता है। भूमि ने फोन पर अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वह स्कूल के समय से ही क्रिकेट खेलती हैं। आर्थिक समस्या के कारण खेल छोड़ने का कई बार मन बनाया, लेकिन परिवार व कोच विपिन वत्स ने हौसला बनाए रखा। कोच ने एकेडमी में कभी फीस नहीं ली और जूतों से लेकर खेल किट भी दी। भूमि ने कहा कि प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, तो इसे भुनाने की पूरी कोशिश करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी की रैली की तैयारी तेज, शाहिद अखलाक जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला

मेरठ की पहली बेटी रणजी टीम में, उस पर गर्व है : विपिन वत्स
जेएसएम के क्रिकेट कोच विपिन वत्स ने बताया कि भूमि के परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। लेकिन प्रतिभावान बेटी को खेलों से जोड़े रखना जरूरी था। भूमि के चयन पर खुशी शब्दों से बयां नहीं कर सकता। वो मेहनती है, उसे इसका फल मिला है। मेरठ से पहली बार किसी बेटी ने रणजी टीम में प्रवेश किया, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed