फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Army intelligence busted a gang Three accused arrested with fake currency recovered printing machine

आर्मी इंटेलीजेंस ने किया गिरोह का पर्दाफाश: नकली नोटों के साथ दबोचे तीन आरोपी, नोट छापने की मशीन भी बरामद

Thu, 31 Mar 2022 09:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Mar 2022 09:40 PM IST
सार

आर्मी इंटेलीजेंस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए नोट छापने की मशीन भी बरामद की है।

विज्ञापन
Meerut News: Army intelligence busted a gang Three accused arrested with fake currency recovered printing machine
नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में आर्मी इंटेलीजेंस और लालकुर्ती थाना पुलिस ने गुरुवार को नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोग गिरफ्तार किए हैं। इनसे 51 हजार 200 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। सभी नोट 100-100 रुपये के हैं। तीनों आरोपियों से एटीएस और गृह मंत्रालय की टीम पूछताछ करने में जुटी है। यह सभी मेरठ के सुभाष नगर में किराए के मकान में नोट छापते थे। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने लालकुर्ती थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बेगमपुल के पास से सरधना क्षेत्र के भमौरी गांव निवासी प्रथम सोम को गिरफ्तार कर 16100 रुपये बरामद किए। प्रथम सोम की निशानदेही पर निखिल शर्मा व प्रियांशु सिंह निवासी को पकड़ा गया। यह दोनों मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव नरपत की बिराल निवासी हैं। इन तीनों ने बताया कि उनका एक अन्य साथी सागर और विकास भी इस गैंग में है। सभी मिलकर नोट छापकर बाजार में उतारते थे। निखिल शर्मा और प्रियांशु सिंह मेरठ शहर में किराए के मकान में रहते हैं, जबकि बाकी इनके साथी नकली नोट प्रिन्टर से तैयार करने यहां आते-जाते रहते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिलचस्प मामला: पत्नी के लिए रिश्तेदार पर हुआ शक, फिर नकली नोटों के सहारे रची बड़ी साजिश, पर खुद ही फंस गया, पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट छापने की मशीन बरामद
पुलिस ने सुभाष नगर में आरोपियों के किराए के मकान से नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली तो जाल फैलाया गया। एटीएस व गृह मंत्रालय की टीम आरोपियों से पूछताछ करने के लिए मेरठ पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: भयावह: आग लगने से मची भगदड़, धुएं से घुटने लगा दम, बेहोश होकर गिरे कर्मचारी, देखिए मौके की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed