फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प मामला: पत्नी के लिए रिश्तेदार पर हुआ शक, फिर नकली नोटों के सहारे रची बड़ी साजिश, पर खुद ही फंस गया, पढ़ें पूरी कहानी

Wed, 30 Mar 2022 04:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Mar 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Police have arrested three accused including husband with fake currency in love affair case of wife
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। पत्नी पर बुरी नजर रखने वाले एक रिश्तेदार को झूठे केस में फंसाने को बिछाई गए जाल में आरोपी खुद ही फंस गया। वहीं आरोपी के दो अन्य साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। यही नहीं नकली नोट बाजार में खपाने की भी पोल खुल गई। पुलिस ने 58 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।



शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर जाली नोट पकड़े जाने का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नजीबाबाद पुलिस ने जाली नोट बाजार में खपाने वाले आरोपी कयूम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी बुध बाजार कस्बा नूरपुर, हाल निवासी मोहम्मद असलतपुरा मेहंदी का चौराहा गलशहीद मुरादाबाद, वरुण पुत्र रामनिवास कृष्णरामपुर थाना स्योहारा और कौशल पुत्र शिव किशोर सिंह निवासी कृष्णा रामपुर थाना स्योहारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सौ के 525 जाली नोट, पांच सौ के 11 जाली नोट सहित कुल 58 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। वहीं 4830 रुपये के असली नोट भी बरामद किए गए हैं।

Bijnor News: Police have arrested three accused including husband with fake currency in love affair case of wife
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

दूसरों को फसाने में खुद पकड़े गए
एसपी के अनुसार पकड़े गए तीनों आरोपी अन्य तीन लोगों को जाली नोटों के साथ पकड़वा कर जेल भिजवाना चाहते थे। आरोपी कयूम ने पुलिस को बताया कि उसका एक रिश्तेदार उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था।

Bijnor News: Police have arrested three accused including husband with fake currency in love affair case of wife
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। - फोटो : amar ujala

वहीं दो अन्य रिश्तेदारों से भी इसी बात को लेकर उसकी रंजिश थी। इन तीनों रिश्तेदारों को तीनों आरोपियों ने बरेली से जाली नोट लाकर थमा दिए। साजिश के तहत इन्हें हरिद्वार भेज दिया गया, इसी दौरान पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor News: Police have arrested three accused including husband with fake currency in love affair case of wife
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को नकली नोटों के साथ पकड़ लिया। वहीं पूछताछ में खुलासा हुआ कि जिनके पास नकली नोट मिले हैं, उन्हें कोई जानकारी ही नहीं थी। बाद में पड़ताल करते हुए पुलिस नकली नोटों के असली सौदागरों के पास तक पहुंच गई। आखिरकार तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि निर्दोष लोगों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Bijnor News: Police have arrested three accused including husband with fake currency in love affair case of wife
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala

बरेली से नकली नोट लाकर आसपास के शहरों में खपाते थे आरोपी
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपियों ने बरेली के गांव शाहपुरा थाना शीशगढ़ के रहने वाले पवन सिंह पुत्र लाल सिंह से नकली नोट हासिल किए थे। इससे पहले भी आरोपी जाली नोटों को भीड़भाड़ वाले बाजारों में लोगों को थमा देते थे। हालांकि अभी बरेली के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed