{"_id":"6463b0ab9f17f5bd520ee085","slug":"meerut-news-annu-rani-qualifies-for-asian-games-and-asian-championship-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News : अन्नू रानी ने एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई, परिवार में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News : अन्नू रानी ने एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई, परिवार में जश्न का माहौल
Tue, 16 May 2023 10:05 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 May 2023 10:05 PM IST
सार
Meerut News : अन्नू रानी ने एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, अन्नू की इस उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
अन्नू रानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में आयोजित 26वीं सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप में अन्नू रानी ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक झटका है। उन्होंने 59.24 मीटर थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक के साथ एशियन गेम्स व एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ओलंपियन अन्नू रानी ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था।
विज्ञापन
सरधना के बहादरपुर गांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक झटके हैं। एक और बड़ी उपलब्धि के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। बड़े भाई उपेंद्र चौधरी ने बताया कि हाल में ही अन्नू जर्मनी से प्रशिक्षण कर भारत लौटी है। इस स्वर्ण पदक के साथ अन्नू का हौसला बढ़ेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पीएम मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर मेरठ से कर सकते हैं चुनावी रैलियों की शुरुआत
विज्ञापन