UP: पीएम मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर मेरठ से कर सकते हैं चुनावी रैलियों की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ साल 30 मई को पूरे हो रहे हैं। वहीं पीएम मोदी जून से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू करेंगे। ऐसे में संभावना है कि वह मेरठ से चुनावी रैलियों की शुरुआत कर सकते हैं।
विस्तार
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा ने बड़ी योजना बनाई है। एक महीने तक पूरे देश में भाजपा का विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव का भी आगाज हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी यूपी में बड़ी रैली के जरिए इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। पीएम की यह रैली मेरठ में हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: हज टीकाकरण कैंप में उमड़ी भीड़, BSP के पूर्व मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम पार्टी से निष्कसित
रैली के स्थान और तिथि को लेकर 17 मई को गौतमबुद्धनगर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया समेत कई केंद्रीय पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut: नई सरकार बनते ही बदली निगम की तस्वीर, पार्षदों का कार्यालय भी खुला, अधिकारी भी दिखे मुस्तैद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ साल 30 मई को पूरे हो रहे हैं। इसको भाजपा उत्सव की तरह मनाने जा रही है। रैली के साथ ही भाजपा के विशेष संपर्क अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा। 30 मई को प्रधानमंत्री रैली से इसकी शुरुआत करेंगे।
इसके बाद उनकी देशभर में रैली होंगी। उत्तर प्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत उनकी तीन जगहों पर रैली प्रस्तावित हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मेरठ या मुजफ्फरनगर से रैली की शुरुआत कर सकते हैं। रैली की तिथि और जगह फाइनल करने के लिए गौतमबुद्धनगर में 17 मई को पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।