फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Akhilesh Yadav targeted the BJP government in the rally of the alliance

गठबंधन की रैली: अखिलेश बोले- किसानों ने भाजपा के लिए बंद किए अपने दरवाजे, पढ़िए भाषण की ये बड़ी बातें

Wed, 08 Dec 2021 03:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Dec 2021 03:00 AM IST
सार

मेरठ में रैली में अखिलेश ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा इस सरकार ने अभी तक लाइन में ही लगाया है, इस बार जनता भी लाइन में लगकर ही सत्ता से बाहर करेगी।

विज्ञापन
Meerut News: Akhilesh Yadav targeted the BJP government in the rally of the alliance
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर शब्दों के बाण चलाए। कहा कि भाजपा ने लोगों को लाइन में लगाया है। खाद के लिए, बीमारी आई तो ऑक्सीजन और दवाई के लिए, नोटबंदी में पैसों के लिए लाइन लगाई। इस बार लोगों ने तय किया है कि लाइन में लगकर भाजपा को हटाने का काम करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब पश्चिम में किसानों ने अपना दरवाजा भाजपा के लिए बंद कर लिया है। सिटकनी भी लगा दी है। किसानों को उनका हक मिले, एमएसपी पर घोषणा हो। यह सरकार किसानों का हक नहीं देना चाहती। सपा-रालोद की सरकार किसानों को हक दिलाने का काम करेगी। किसानों को जीप से कुचल दिया गया, कहीं ऐसा उदाहरण देखने को नहीं मिलेगा। उनका मान छीना है। महंगाई बढ़ गई है, आमदनी नहीं है। दवाई नहीं है। कमाई आधी हो गई है। डीजल महंगा, खाद महंगी, दवाई महंगी और कमाई आधी है। ऐसे में किसान और उत्तर प्रदेश के लोग कैसे खुशहाल होंगे। नौजवानों के लिए नौकरी नहीं, उन्हें लाठी मिलती है। नौकरी की कोई उम्मीद नहीं बची है। जहां नौकरी मिलनी थी, वो सरकारी संस्थाएं बेची जा रही हैं। जब सब बिक जाएगा तो रोजगार और नौकरी कहां मिलेगी। इस ठोकी राज में लोगों को अपनानित किया जा रहा है। बुलडोजर वाले अपने बुल को नहीं संभाल पा रहे हैं। खेत बर्बाद हो रहे हैं। 
विज्ञापन


‘चिलमजीवी लोग यूपी का विकास नहीं कर सकते’
अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए तंज कसा कि चिलमजीवी लोग यूपी का विकास नहीं कर सकते हैं। रैली में लाल, हरा, सफेद और पीला रंग दिख रहा है। हम रंगों का गुलदस्ता बनाते हैं और एकरंगी सरकार कभी किसी के जीवन मे खुशहाली नहीं ला सकती। ये सरकार जाने वाली है और परिवर्तन होकर रहेगा। भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश जनता को धोखा दिया है। सरकार फेल है। कभी-कभी तो इंजन दोनों से टकरा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में बैठे 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हवाई जहाज बेच दिए, एयरपोर्ट बेच दिए, रेलवे स्टेशन बेच दिया। पानी का जहाज बेचा, बंदरगाह भी बेच दिया। ट्रेन बेची और रेलवे स्टेशन भी बेच दिए। हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज पर बैठाने की बात करने वाले बताएं, हवाई चप्पल वाले कितनों ने हवाई सफर किया। पेट्रोल-डीजल इतने महंगे हैं कि अब मोटरसाइकिल चलना भारी हो गया है। 

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक रैली में खूब हुई नारेबाजी: सत्ता की चाह... किसानों-नौजवानों पर अखिलेश-जयंत की निगाह, भाषण में बयां किया दर्द
 

गन्ने का भुगतान नहीं, बिजली बिल मार रहा करंट 
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा तीन कानून लाई, जो किसानों के पक्ष में नहीं थे। किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बिजली का बिल करंट मार रहा है। हमारी सरकार बनेगी तो किसानों को भुगतान करेगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री यहां आए, लेकिन आज भी गन्ने का बकाया है। पहले भी ऐसा हुआ, किसानों के ऊपर संकट आ गया। चिनी मिल पैसा नहीं दे पा रहे थे। हमारी सरकार ने अपने बजट से पैसा देकर भुगतान किया। सपा-रालोद की सरकार में किसानों की मदद के लिए अलग से बजट की व्यवस्था करेंगे। सरकार किसानों का भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री तो बिजली कारखाने का नाम नहीं रख पाए हैं। वो बिजली क्या सस्ती करेंगे। हमारी सरकार बनेगी तो सरकार बनेगी तो गरीबों को बिजली की राहत देने का काम करेंगे। 

जो पलायन की बात कर रहे हैं, वे खुद पलायन होकर आए हैं 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो पलायन की बात कर रहे हैं। वे पलायन होकर के खुद आए हैं। सरकार भेदभाव की राजनीति और नफरत की राजनीति कर रही है। लोगों में खाई पैदा करने का काम कर रही है। जो पैदा करे खाई, वही है भाजपाई। भाईचारा के लिए अगर कोई खड़ा है तो वह रालोद और सपा हैं। 

यह भी पढ़ें: अखिलेश-जयंत की रैली: बेकाबू हुई भीड़, डी तोड़कर मंच तक पहुंची भीड़, मीडिया का स्टेज भी टूटा, देखिए तस्वीरें

भीड़ देखकर गदगद हुए अखिलेश हुए, बोले मैदान छोटा पड़ गया 
भीड़ देखकर अखिलेश यादव गदगद हो गए। बोले, मैदान छोटा पड़ गया है, जहां तक नजर दौड़ाओ लोग ही नजर आ रहे हैं। यह ऐतिहासिक रैली है, इसके लिए सभी का आभार। जन सैलाब बता रहा है कि परिवर्तन होकर रहेगा। दूसरे कोने तक इसका संदेश गया है। बुंदेलखंड की जनता ने एलान किया था प्रंचड बहुमत देंगे। ऐतिहासिक बदलाव होकर रहेगा। कहा कि लोगों, चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह विरासत को बचाने की लाज रखनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed