फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश-जयंत की रैली: बेकाबू हुई भीड़, डी तोड़कर मंच तक पहुंची भीड़, मीडिया का स्टेज भी टूटा, देखिए तस्वीरें

Wed, 08 Dec 2021 02:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Dec 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: the crowd have  ruckus in rally of Akhilesh and Jayant, and the jam on highway and see photos
मंच तक पहुंची भीड़। - फोटो : amar ujala

अखिलेश और जयंत हेलीकॉप्टर से एक-साथ आए तो पहले रैली स्थल का राउंड लिया। हेलीकॉप्टर उतरने के बाद दोनों मंच पर पहुंचे तो बेकाबू भीड़ डी तोड़ते हुए मंच तक पहुंच गई। मीडिया के लिए बना स्टेज भी टूट गया। मंच पर चढ़ने वालों को अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने मंच से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। इसमें कई पत्रकार व कैमरामैन भी गिरकर चोटिल हो गए। पास ही बैठी तीन महिलाओं को भी चोट लगी। पुलिस भी भीड़ को नहीं रोक पाई। मीडिया स्टेज के पास बैठी तीन महिलाएं भी उसकी चपेट में आ गई, लेकिन वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों ने महिलाओं को बचा लिया। 



हेलीकॉप्टर तक पहुंचे लोग, उड़ने में हुई देरी   
जयंत और अखिलेश का काफिला जब हेलीपैड पर पहुंचा तो कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। बड़ी मशक्कत के उन्हें हेलीकॉप्टर में बैठाया गया। हेलीकॉप्टर उड़ने के लिए तैयार था, तो एक कार्यकर्ता दौड़कर पानी देने पहुंच गया। वह हेलीकॉप्टर की पंखे से कटने से बाल-बाल बचा। एक दरोगा ने भागकर उसे दबोचा। 

Meerut News: the crowd have  ruckus in rally of Akhilesh and Jayant, and the jam on highway and see photos
मंच पर चढ़ता युवक। - फोटो : amar ujala

रैली से लौटते समय कार्यकर्ता आपस में भिड़े 
दबथुवा में आयोजित सपा और रालोद की परिवर्तन संदेश रैली से लौटते वक्त कार्यकर्ता कंकरखेड़ा में आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।

Meerut News: the crowd have  ruckus in rally of Akhilesh and Jayant, and the jam on highway and see photos
भीड़ बेकाबू। - फोटो : amar ujala

ओवरटेक करने के चक्कर में बस की साइड कार के पिछले हिस्से में लग गई। जिस कारण कार पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार कार्यकर्ताओं ने बस चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बस चालक ने विरोध किया तो कार सवार कार्यकर्ताओं ने उसके साथ जमकर मारपीट की। बस सवार कार्यकर्ताओं ने चालक को बचाते हुए बीच बचाव किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: the crowd have  ruckus in rally of Akhilesh and Jayant, and the jam on highway and see photos
बीच-बचाव कराती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की लात-घूसों से मारपीट की। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Meerut News: the crowd have  ruckus in rally of Akhilesh and Jayant, and the jam on highway and see photos
सपा रालोद की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

करनाल हाईवे पर लगा लंबा जाम
रैली के दौरान और रैली खत्म होने के बाद भी कई घंटे तक करनाल रोड पर कई किलोमीटर तक भयंकर जाम लगा रहा। रैली करनाल हाईवे के किनारे खेत में आयोजित की गई थी। कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्साह था और वे ट्रैक्टर-ट्रॉली, गाड़ी, बस, टेंपो, डीसीएम में पहुंचे। इस कारण सुबह से ही जाम के हालात रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed