फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Action will taken against lawyer who prepared fake bail

Meerut News: फर्जी जमानती तैयार करने वाले वकील पर होगी कार्रवाई, आरोपी महिला की जमानत के लिए दी थी ये सलाह

Fri, 21 Jul 2023 06:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jul 2023 06:35 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में फर्जी जमानती तैयार करने वाले वकील पर भी कार्रवाई होगी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Meerut News: Action will taken against lawyer who prepared fake bail
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी महिला की जमानत के लिए फर्जी जमानती तैयार करने वाले वकील पर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी आरोपी नईम पुत्र मोहम्मद शफी और उवेश पुत्र अब्दुल रहमान ने बताया कि आरोपी महिला की जमानत के लिए उन्होंने वकील से संपर्क किया था।

विज्ञापन


वकील ने उन्हें सलाह दी कि जमीन के दस्तावेज कोर्ट में पेश करने होंगे, जिसके बाद ही जमानत मिल सकती है। वकील के कहने पर उन्होंने सरकारी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे और कोर्ट में पेश कर दिए। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वकील के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के अलावा वकील की सदस्यता खत्म कराने के लिए बार एसोसिएशन को भी पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे समझे मामला
दरअसल, 2020 में तनवीन पत्नी इरफान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। तनवीन की जमानत के लिए नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी नईम पुत्र मोहम्मद शफी और उवेश पुत्र अब्दुल रहमान ने सीजीएम कोर्ट में दस्तावेज पेश किए थे। खसरा-खतौनी के जो दस्तावेज पेश किए गए, जांच के दौरान वह फर्जी पाए गए। जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed