{"_id":"621a23bbeb76de182953a155","slug":"meerut-news-abvp-workers-have-ruckus-in-ccsu-know-what-the-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस में जमकर हंगामा: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया कुलपति का घेराव, ये हैं इनकी प्रमुख मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस में जमकर हंगामा: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया कुलपति का घेराव, ये हैं इनकी प्रमुख मांगें
Sat, 26 Feb 2022 06:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:27 PM IST
सार
एबीवीपी कार्यकर्ता शनिवार को नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर कैंपस में हंगामा किया। उन्होंने सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज से अस्थाई जेल हटवाने, मैस में व्यवस्था ठीक कराने और सेंट्रल लाइब्रेरी का समय बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
सीसीएसयू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर कैंपस में हंगामा किया। छात्रों ने कुलपति को दिए ज्ञापन में सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज से अस्थाई जेल हटवाने, मैस में व्यवस्था ठीक कराने और सेंट्रल लाइब्रेरी का समय बढ़ाने की मांग की। कुलपति ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे। चैनल का ताला बंद होने के कारण वे वहीं धरने पर बैठ गए। उनकी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से जमकर नोकझोंक हुई। कुलपति ने सदस्यों को बुलवाया तो उन्होंने बताया कि छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में अटकीं सांसें: दो किलोमीटर दूर हुए धमाके, बंकर में छिपकर बचाई जान, बेबस छात्रों की कहानियां सुन सहम जाएंगे आप
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय प्रमुख उत्तम सैनी ने बताया कि कोरोना काल में सर छोटूराम कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई गई थी। अब वहां कक्षाएं शुरू हो गई हैं लेकिन, जेल को नहीं हटाया गया है। मैस में खाने को लकर लगातार छात्रों की शिकायत है लेकिन, मैस संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन : मां धमाकों से लग रहा डर, घर लौटना चाहती हूं, बेटी की दास्तां सुन भावुक हुए परिजन, कर रहे सलामती की दुआ
बताया गया कि सेंट्रल लाइब्रेरी का समय 12 बजे तक था लेकिन, उसे अब आठ बजे ही बंद कर दिया जाता है, जिस कारण छात्रों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में अंकित स्वामी, राहुल सिंह, अभिषेक गोयल, आदित्य हूण, अर्जुन बुटार, अंकित कुमार, अमित धारीवाल, आकाश चौधरी, वैभव तोमर, सोनाली वार्ष्णेय, शिवानी काजला, वैभव शर्मा, हिमांशु तोमर, अमन शर्मा, अक्षय बेनीवाल मौजूद रहे।