फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A man died and woman teacher injured in road accident on Delhi-Dehradun Highway

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, शिक्षिका समेत दो दबे, युवक की मौत

Sat, 20 Nov 2021 11:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Nov 2021 11:37 AM IST
सार

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Meerut News: A man died and woman teacher injured in road accident on Delhi-Dehradun Highway
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव खड़ौली के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर से दिल्ली की तरफ जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। वहीं स्कूटी सवार शिक्षिका और एक साइकिल सवार व्यक्ति कैंटर की चपेट में आ गए। कैंटर के नीचे दबने से साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि, शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


रोहटा रोड नंद विहार की रहने वाली पूजा पत्नी अनिल सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। शनिवार को पूजा अपनी स्कूटी पर सवार होकर स्कूल के लिए जा रही थी। खड़ौली गांव के पास वंडर सिटी के सामने एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। खाई में पलटने के दौरान कैंटर की चपेट में शिक्षिका पूजा व मुल्तान नगर निवासी साइकिल सवार विपिन चपेट में आ गया। कैंटर के पलटने से दोनों कैंटर के नीचे दब गए। दोनों की चीख-पुकार सुनकर लोग कैंटर की ओर दौड़े।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में पूजा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से कैंटर को हटाया। कैंटर के नीचे विपिन दबा हुआ मिला। विपिन का एक पैर पूरी तरह कट गया था और उसकी कैंटर के नीचे दबने के कारण मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

इस घटना के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम पर काबू पाया। पुलिस ने मृतक विपिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को फोन पर मामले की जानकारी दी। विपिन की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed