फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, 1 killed in bus accident in uttar pradesh

मेरठ: डग्गामार बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त

Fri, 23 Nov 2018 11:10 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 23 Nov 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Meerut news, 1 killed in bus accident in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


बता दें कि परतापुर थाना क्षेत्र के क्रोम होटल के पास रोडवेज और डग्गामार बस के बीच कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही सीओ नीरज मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


वहीं बताया जा रहा है कि डग्गामार बस ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। सीओ नीरज मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गुरुवार दोपहर को भी परतापुर तिराहे से आगे यू-टर्न लेते समय बाइक पर सवार महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया था। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बाइक सवार बाल-बाल बच गया। घटना के बाद दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
  
मूल रूप से झारखंड निवासी सिंकदर एक फैक्ट्री में कर्मचारी है और इंदिरापुरम कॉलोनी में किराए पर रह रहा है। गुरुवार को सिकंदर पत्नी अंजू (32) के साथ बाइक से बाईपास स्थित एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहा था। परतापुर तिराहे से आगे चौधरी पैट्रोल पंप के सामने डिवाइडर कट से टर्न लेने के दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक से गिरी अंजू को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। वहीं, सिकंदर भी सड़क पर गिरा। लेकिन गनीमत रही कि वह ट्रक की चपेट में नहीं आया। परतापुर इंस्पेक्टर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी ट्रक चालक साधूराम को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed