फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: New bride made relation with husband, then did this after making him unconscious, screams in morning

Meerut: नई दुल्हन ने पति के साथ बनाए संबंध, फिर बेहोश करने के बाद किया ये काम, सुबह मच गई चीख-पुकार

Fri, 11 Jul 2025 11:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 11 Jul 2025 11:21 PM IST
सार

Robber Bride: सरूरपुर थानाक्षेत्र के गांव में तीन दिन पहले ही युवक अपनी दुल्हन को ब्याहकर लाया था। बृहस्पतिवार रात पति के सोने के बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया। उसके बाद जेवरात समेट कर ले गई।

विज्ञापन
Meerut: New bride made relation with husband, then did this after making him unconscious, screams in morning
दुल्हन। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन पति को नशीला पदार्थ देकर चली गई। वह कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परेशान होकर पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि वह तीन दिन पूर्व उत्तराखंड की महिला के साथ शादी कर उसे घर लेकर आया था। बृहस्पतिवार रात घर पर महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन सोने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई। इसके कुछ देर बाद ही उसका पति भी कमरे में चला गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बीतने के बाद जब पति सो गया, तो विवाहिता ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया। उसके बेहोश होने पर वह छत के रास्ते चली गई। शुक्रवार सुबह पीड़ित पति को होश आया तो कमरे में दुल्हन नहीं मिली। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जेवर लूट की जानकारी होते ही घर की महिलाएं रोने लगीं।
 
विज्ञापन

बाद में पति और परिजनों ने विवाहिता को आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि विवाहिता कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। सीओ सरधना संजय कुमार जयसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी देखें...
Meerut: जानी कलां में पुलिसकर्मियों को पीटा, ग्रामीणों ने घेरकर खूब चलाए डंडे, देखें वायरल वीडियो    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed