फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Policemen beaten up in Jani Kalan, villagers surrounded them and beat them with sticks, watch viral

Meerut: जानी कलां में पुलिसकर्मियों को पीटा, ग्रामीणों ने घेरकर खूब चलाए डंडे, देखें वायरल वीडियो

Fri, 11 Jul 2025 10:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 11 Jul 2025 10:23 PM IST
सार

जानी कलां गांव में दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। बीचबचाव कराया तो एक पक्ष ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। बाद में एसओ अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे तो आरोपी भाग गए। 

विज्ञापन
Meerut: Policemen beaten up in Jani Kalan, villagers surrounded them and beat them with sticks, watch viral
पुलिसकर्मी पर लाठी से हमला करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानीखुर्द के गांव जानी कलां में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी लड़ रहे व्यक्तियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में दो सिपाही घायल हुए हैं। वहीं गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन

 

गांव जानी कलां में जमीन को लेकर शाहिद अमीन और ननवा पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व तहसील कर्मियों की सहायता से अमीन पक्ष ने जमीन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान ननवा पक्ष ने कब्जा लेने का विरोध किया था। लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते वे कुछ नहीं कर पाए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शाहिद अमीन पक्ष कब्जा ली जमीन पर मिट्टी डाल रहा था। इस बात का पता चलने पर ननवा पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गये। उन्होंने जमीन पर मिट्टी डालने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते पथराव और लाठी डंडे चलने लगे। 
 
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने झगड़े को रोकने का प्रयास किया। इस बात से गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और डंडों से उनकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार दोनों पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। 
 

वहीं घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी महेश राठौर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, तो मारपीट कर रहे लोग मौके से भाग निकले। सीओ सरधना संजय कुमार जयसवाल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed