{"_id":"6afb061e1c7cee0033053116","slug":"meerut-nephew-falls-in-love-with-his-aunt-both-go-missing-from-home-but-when-they-return-a-month-later-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: भतीजे को चाची से हुआ प्यार, दोनों घर से लापता, एक माह बाद लौटे तो चाचा ने कर दिया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: भतीजे को चाची से हुआ प्यार, दोनों घर से लापता, एक माह बाद लौटे तो चाचा ने कर दिया ये काम
Mon, 16 Nov 2026 07:03 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:03 PM IST
सार
मेरठ के सरधना स्थित एक गांव में चाची और भतीजे के बीच अवैध संबंध बन गए। दोनों घर से चोरी छिपे भाग गए। अब दोनों करीब एक माह बाद लौटे तो परिजनों ने चाचा ने भतीजे की पिटाई कर दी। इसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रेमी युगल। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची के साथ घर से गया भतीजा करीब एक माह बाद वापस लौट आया। दोनों के गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही परिवार में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद परिजनों ने भतीजे की पिटाई कर दी। इसके बाद युवक के चाचा ने थाने पहुंचकर भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले गांव निवासी एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते अपनी ही सगी चाची को लेकर घर से चला गया था। दोनों के अचानक लापता होने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बताया गया कि रविवार को दोनों वापस गांव लौट आए। उनके घर पहुंचते ही परिवार के लोगों ने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि कहासुनी के दौरान परिजनों ने भतीजे के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद युवक के चाचा ने सरधना थाने पहुंचकर भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
