फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Nadeem misdeed Modinagar woman by hiding his name

Meerut: नदीम ने पवन बनकर मोदीनगर की महिला को बनाया दोस्त, फिर होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Oct 2023 03:57 PM IST
सार

पवन बनकर नदीम ने मोदीनगर की महिला को सोशल मीडिया पर फ्रेंड बनाया, फिर घंटाघर स्थित एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Nadeem misdeed Modinagar woman by hiding his name
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ देहली गेट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोहिया नगर के रहने वाले एक युवक ने हिंदू नाम बताकर मोदीनगर की रहने वाली एक महिला से फोन पर दोस्ती कर ली। इसके बाद मंगलवार को महिला को घंटाघर स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी की असलियत खुलने पर पीड़िता ने देहली गेट थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मोदीनगर निवासी दूसरे समुदाय की  विवाहिता के मुताबिक लगभग एक महीने पहले उसके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आई। नंबर पर कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम पवन बताया। इसके बाद महिला की पवन से बातचीत शुरू हो गई। पवन ने बताया कि वह मेरठ के लोहिया नगर में रहता है।

विज्ञापन

महिला के मुताबिक धीरे-धीरे पवन ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। मंगलवार को पवन ने महिला को घंटाघर स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि होटल के कमरे में युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी बीच महिला को पता लगा कि आरोपी का नाम पवन नहीं बल्कि नदीम है।

इसके बाद महिला के होश उड़ गए और उसने होटल में हंगामा कर दिया। मामला बिगड़ता देख आरोपी होटल से फरार हो गया। उधर ,देहली गेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ की निर्देश कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed