फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murder News: Liquor contract operator killed by stabbed in Kankar Khera

मेरठ में खूनी वारदात: कैंटीन संचालक की चाकू से गोदकर हत्या, सिलिंडर से चेहरे पर किए वार, इलाके में सनसनी

Thu, 27 Jul 2023 01:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jul 2023 01:20 PM IST
सार

Murder in Meerut : कंकर खेड़ा में एक कैंटीन संचालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि आरोपियों ने सिलिंडर से चेहरे पर भी वार किए। वहीं, मर्डर की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Meerut Murder News: Liquor contract operator killed by stabbed in Kankar Khera
सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में बृहस्पतिवार सुबह दिन निकलते ही एक कैंटीन संचालक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का शव उसकी दुकान के अंदर ही पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक युवक के शरीर पर चाकू से करीब एक दर्जन वार किए गए। इतना ही नहीं युवक के चेहरे पर सिलिंडर से भी वार किए गए हैं। वहीं, घटनास्थल को देखकर ऐसा ही लग रहा कि जैसे युवक को तड़पा-तड़पाकर मारा गया हो। 
विज्ञापन

उधर, परिजनों से सुबह के समय घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।

सरधना रोड स्थित बद्रीश पुरम कॉलोनी निवासी चंद्रपाल ने बताया कि वे मूलरूप से हरदोई के रहने वाले हैं। लगभग 30 साल पूर्व अपने परिवार के साथ मेरठ में आकर बस गए थे। उनके चार बेटे हैं। बड़ा बेटा कमल किशोर और तीन बेटे विमल, नारायण व हरिओम छोटे हैं। बड़ा बेटा कमल किशोर अविवाहित था। कमल किशोर ने लगभग पांच साल पूर्व सरधना फ्लाईओवर के नीचे एक देसी शराब की सरकारी कैंटीन ले रखी थी। कमल किशोर रात को कैंटीन के अंदर ही सोता था। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय कैंटीन संचालक खाना खाने के लिए घर जाया करता था। लेकिन जब बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद उसका छोटा भाई हरिओम अपने भाई को देखने के लिए कैंटीन पर पहुंचा। जहां उसने देखा कि कमल किशोर का शव फर्श पर पड़ा हुआ है। कमल किशोर के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चाकू से वार कर रखे थे। साथ ही उसके चेहरे पर सिलिंडर से वार किए हुए थे। वहीं, कैंटीन में चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था। इस दौरान भाई के शव को लहूलुहान देखकर हरिओम की चीख निकल गई। 

यह भी पढ़ें: UP में भी मणिपुर जैसी घटना: गिड़गिड़ाती हुए कपड़े मांगती रही निर्वस्त्र किशोरी, वो पीटते रहे; खेत से सड़क तक..

उधर, शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शक के आधार पर मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि एक युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने रमन सोलंकी व कल्लू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से घटना की जानकारी ले रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: घर के अंदर दो लड़कों के साथ पकड़ी गई महिला, रंगरलिया मनाने का आरोप, पुलिस ने बताया ये सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed