फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murder Case: The dead body has identified as Nafees, now the police has investigated the issue

मर्डर केस: आखिर हो गई शिनाख्त, हत्या के मुल्जिम नफीस का निकला शव, कचहरी से हुआ था लापता, सामने आया ये बड़ा राज

Fri, 02 Jun 2023 12:33 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Jun 2023 12:33 AM IST
सार

मेरठ मर्डर केस : आखिर शव की शिनाख्त हो गई है। बताया गया कि नफीस तारीख पर आने के दौरान कचहरी से लापता हो गया था। बुधवार को जंगल में उसकी लाश मिली थी।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: The dead body has identified as Nafees, now the police has investigated the issue
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर बुधवार को मिल्लत होम सोसाइटी के पीछे जंगल में मिले शव की गुरुवार को शिनाख्त हो गई। शव नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी नफीस का निकला। नफीस रसूलनगर निवासी सईद की हत्या के मामले में 13 साल पहले मुल्जिम बना था। इसी मुकदमे में वो मंगलवार को कचहरी में तारीख पर आने के बाद लापता हो गया था।

विज्ञापन


बुधवार शाम को पुलिस को जंगल में एक युवक का शव मिला था। उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। एक आंख फोड़ी हुई थी। गुरुवार को नफीस की पत्नी चांदनी और परिजन खबर पढ़कर मोर्चरी पहुंचे तो शव की शिनाख्त हो गई।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मूल रूप से जैदी फार्म का रहने वाला नफीस पत्नी चांदनी के साथ लोनी में किराए के मकान में रहता था। वह ऑटो चलाता था। नफीस हत्या के मामले में मुल्जिम था। वो 30 मई को मेरठ कचहरी में मुकदमे की तारीख पर आया था। 

चांदनी ने बताया कि कचहरी से जाने के बाद नफीस की अपनी बुआ के बेटे से बात हुई थी। उसने बताया था कि वह हापुड़ अड्डे पर रसीद होटल में खाना खाने आया है। उसके साथ कोई दूसरा युवक भी था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। परिजनों ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की तहरीर दे दी थी।

यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान

कत्ल का बदला कत्ल करने की मिली थी धमकी
साल 2010 में नफीस नौचंदी के जैदी फार्म में परचून की दुकान करता था। उसका वहीं पर दुकान करने वाले अहसान और इरफान से झगड़ा हो गया था। अहसान और इरफान ने रसूलनगर से अपने रिश्तेदार बुला लिए थे। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। बर्फ तोड़ने का सुआं लगने से अहसान के रिश्तेदार सईद की मौत हो गई। हत्याकांड के मामले में नफीस व उसके दो भाई और पिता हनीफ को नामजद किए जाने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया था। पांच महीने बाद चारों जमानत पर जेल से बाहर आ गए थे। सईद के रिश्तेदारों ने धमकी दी थी कि कत्ल का बदला कत्ल करके लेंगे। इसके बाद नफीस पत्नी के साथ मेरठ छोड़कर लोनी चला गया था।

यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत

शव की शिनाख्त नौचंदी के जैदी फार्म निवासी नफीस के रूप में हुई है। नफीस के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। - शुचिता सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed