Murder: सिर-हाथ कटे युवक का हुआ अंतिम संस्कार, मामले में अचानक आया था ऐसा मोड़, हैरत में पड़ गए थे अफसर
Murder in Meerut : सिर और हाथ कटे युवक का पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया है। इस मामले में अचानक ऐसा मोड़ आ गया था कि अधिकारी भी हैरत में पड़ गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दौराला में नौ सितंबर को पबरसा मार्ग स्थित नाले में मिली सिर व हाथ कटी लाश को लेकर पुलिस ने नए सिरे से शिनाख्त करानी शुरू कर दी है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर के गांव नौना से युवक का शव लाकर बृहस्पतिवार को लावारिस में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
पबरसा मार्ग पर नौ सितंबर की सुबह नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला था। शव की पहचान छिपाने के लिए सिर व हाथ काटे गए थे। मृतक की शिनाख्त को लेकर पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही थी। बुधवार को मंसूरपुर थाने के गांव नौना निवासी सुरेश परिजनों के साथ दौराला थाना पहुंचे और नाखून के जरिये शव की शिनाख्त बेटे मोंटी के रूप में की थी।
उनका कहना था कि मोंटी अपनी प्रेमिका के साथ चला गया था। युवती के परिजनों ने दोनों की हत्या कर दी। लेकिन, रात में ही मुजफ्फरनगर पुलिस ने मोंटी को चंडीगढ़ से बरामद कर लिया। इसके बाद दौराला पुलिस शव वहां से मेरठ ले आई।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने सूरजकुंड पर लावारिस में शव का अंतिम संस्कार करा दिया। मोंटी के लौट आने पर अब पुलिस के लिए फिर से शव की शिनाख्त कराना चुनौती बन गई है। पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार पंफलेट डाल रही है। ताकि, जल्द शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। लेकिन, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी: आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए दोबारा से जांच शुरू कर दी गई है। शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम