फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murder Case: Grandson killed his grandfather for land, police sent accused to jail

नहीं कांपे हाथ: पोते ने दादा को उतारा था मौत के घाट, चेहरे पर नहीं मलाल, घर आकर नहाया, सामने आई ये बड़ी वजह

Sat, 12 Aug 2023 08:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Aug 2023 08:28 PM IST
सार

Meerut Murder Case : दादा को मारते वक्त पोते के हाथ तक नहीं कांपे। उसके चेहरे पर भी कोई मलाल नहीं था, वारदात के बाद वह घर आकर आराम से नहाया। हत्या के पीछे ये बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: Grandson killed his grandfather for land, police sent accused to jail
आरोपी पोता और दादा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मवाना के पहाड़पुर गांव निवासी जगत सिंह (65) की हत्या का आरोपी पोता तरुण मोबाइल लूट की एक वारदात में हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। तरुण की हरकतों से तंग आकर जगत सिंह काफी समय से अपने भाई के साथ ही रहते थे। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी तरुण अक्सर कहता था कि वह बड़ा बदमाश बनेगा। जगत सिंह की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उनकी दो बेटी और एक बेटा मनोज है।

विज्ञापन

नहीं था मलाल, हत्या के बाद घर आकर नहाया
दादा जगत सिंह की हत्या के बाद जब आरोपी घर पहुंचा तो उसके कपड़े खून से सने थे। उसके चेहरे पर कोई मलाल या डर नहीं था। वह आराम से नहाया। उसका व्यवहार बिल्कुल सामान्य था। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बताया कि उसने गांव से ही 3500 रुपये में तमंचा और पांच कारतूस खरीदे थे। अब पुलिस तमंचा बेचने वाले की भी तलाश कर रही है।

ये है पूरी वारदात
जमीन बेचने से मना करना पोते को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने दादा की ही सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में बेखौफ पोता अपने घर पहुंचा और पिता को दादा को मार डालने की बात बताई। यह सुनते ही उसके पिता के होश उड़ गए।

विज्ञापन

पहाड़पुर गांव निवासी जगत सिंह (65) शुक्रवार सुबह साइकिल से मवाना खुर्द स्थित बैंक गए थे। करीब पौने 11 बजे वहां से लौटते समय गांव के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आए हमलावर ने उनके सिर में दो गोली मार दी। जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जगत सिंह के भाई आजाद पाल ने जगत के पोते पोते तरुण (20) पुत्र मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आजाद पाल ने बताया कि जगत सिंह के दूसरे भाई रमेश अविवाहित हैं। उनके हिस्से की आठ बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। तरुण अपने दादा पर यह जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन जगत ने मना कर दिया था। इसी के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी तरुण को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके

जमीन के विवाद और उसे बेचने से मना करने पर पोते ने दादा की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। - कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, मवाना

यह भी पढ़ें: 
एक दौड़ देश के नाम:  प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed