फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murder Case: BSF jawan shot dead his brother over property dispute in Bahsuma

उजाड़ दिया परिवार: BSF के जवान ने किया था भाई का मर्डर, पत्नी को खिलाया जहर, सामने आई वारदात की बड़ी वजह

Sat, 09 Sep 2023 12:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Sep 2023 12:28 PM IST
सार

Murder in Meerut : BSF के जवान ने संपत्ति के विवाद में अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी को भी जहर खिला दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: BSF jawan shot dead his brother over property dispute in Bahsuma
विपिन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के बहसूमा में हुई विपिन की हत्या संपत्ति के विवाद हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि उसके भाई ने ही संपत्ति के विवाद में हत्या की है। इतना ही नहीं हत्यारोपी भाई ने उसकी पत्नी को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया।

विज्ञापन


गोली मारकर की हत्या
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में विपिन भाटी (40) की संपत्ति के विवाद में भाई ने गोली मारकर हत्या की। उसकी पत्नी सुंदरी को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। विपिन के साले ने विपिन के भाई अरविंद, भाभी पिंकी व मां किरणवती और पिता ऋषिपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

अकबरपुर सादात निवासी ऋषिपाल के तीन पुत्र विपिन, प्रवीण व अरविंद थे। मझले बेटे प्रवीण की बीमारी के चलते पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। प्रवीण व विपिन की पत्नी दोनों सगी बहनें हैं। प्रवीण की पुत्री शिवानी, स्वाति व एक पुत्र शिवम है। विपिन की कोई संतान नहीं है। वह बड़े भाई प्रवीण के बच्चों की परवरिश कर रहा था। छोटा भाई अरविंद बीएसएफ में है। कई दिनों से दोनों भाइयों में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

वहीं, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे लोगों को विपिन के घेर से फायरिंग की आवाज सुनाई दी। यहां खून से लथपथ विपिन बरामदे में मिला। उसकी पत्नी सुंदरी की भी हालत बिगड़ गई। बताया गया कि उसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विपिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुंदरी की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग, धड़ और हाथ की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन

विपिन के साले रवि ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां किरणवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाकी तीनों आरोपी फरार हैं। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed