फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: E-rickshaw driver harasses Class 10 student, beaten by locals after proposal on road

Meerut: 'फिल्म देखने चलें… तुम्हें तीन साल से चाहता हूं!- छात्रा से बोला अधेड़, बीच सड़क पर भीड़ ने की धुनाई

Mon, 25 Aug 2025 11:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 25 Aug 2025 11:54 AM IST
सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में 55 साल के ई-रिक्शा चालक ने छात्रा से फिल्म देखने चलने का प्रस्ताव रख दिया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने वीडियो बनाकर परिजनों को दिखाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Meerut: E-rickshaw driver harasses Class 10 student, beaten by locals after proposal on road
ड्यूटी से लौट रही युवती से छेड़छाड़

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय ई-रिक्शा चालक रफीक ने शनिवार को 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। बीच सड़क पर आरोपी ने छात्रा से कहा कि मैं तुम्हें तीन साल से पसंद करता हूं। उसने कहा कि फिल्म देखने चलें। 

विज्ञापन


 छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लीलता की। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने आरोपी की हरकत का वीडियो बनाकर परिजनों को जानकारी दी। रविवार को परिजनों ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: रात को बारिश, सुबह फिर काले बादल, 25 अगस्त तक 111 मिमी बरसात, दो दिन राहत के आसार 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जेल चुंगी के पास ई-रिक्शा से बाकी सवारियां उतर गईं। वह रिक्शा में अकेली रह गई। 

इसी दौरान ई-रिक्शा चालक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने परिजनों को बताने की चेतावनी दी तो आरोपी ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान छात्रा ने आरोपी का वीडियो बना लिया। शाम को घर पहुंचकर उसने दादी को आरोपी की हरकत के बारे में बताया।

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर छात्रा को लेकर उसकी दादी रिक्शेवाले की तलाश में निकलीं। हुसैनी चौराहा पर आरोपी दिख गया। दादी के रोकने पर आरोपी गलती मानकर माफी मांगने लगा। इसी बीच लोग वहां आ गए। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। 

घटना का वीडियो हुआ वायरल  
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 1:33 मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा की दादी रिक्शेवाले से शिकायत कर रही हैं। कह रही हैं कि तेरी बेटी की उम्र की है और तू छेड़छाड़ करता है। मुझे फिल्म दिखाने ले चल। बता कौन-सी फिल्म दिखाएगा और कहां दिखाएगा। तभी लोग मौके पर पहुंचकर आरोपी की पिटाई करते हैं। पत्नी के पहुंचने पर आरोपी ने उसके पीछे छिपकर खुद को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है।

आरोपी की पत्नी  ने किया बचाव 
आरोपी रिक्शेवाले की पत्नी भी आ गई। वह लोगों को भुगत लेने की धमकी देने लगी। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। लोगों ने फोन कर पुलिस बुला ली। आरोपी और छात्रा अलग-अलग समुदाय के होने से लोगों में गुस्सा दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed