Meerut: बेटी की सगाई में दिल्ली गया था परिवार, सिक्योरिटी गार्ड को नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने खंगाला घर
मेरठ के कमलानगर में बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सोमवार को दिन निकलते ही बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां कमलानगर में बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। बागपत रोड स्थित कमला नगर में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के घर में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: दस किलो का महाबाहुबली समोसा खाइए, 71 हजार रुपये का ईनाम पाइए, बनाने में लगे हैं छह घंटे
जानकारी के अनुसार कमलानगर निवासी व्यापारी प्रदीप गुप्ता की बेटी की शादी थी जिसकी सगाई का कार्यक्रम रविवार को दिल्ली में चल रहा था। पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था। रविवार शाम 6:00 बजे घर के नौकर नेपाली वीर बहादुर अपने कुछ साथियों को बुलाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया है कि नेपाली नौकर वीर बहादुर व उसके साथियों ने घर के बाहर सिक्योरिटी गार्ड को नशीला पदार्थ खिला दिया था जिसके चलते वह बेहोश हो गए और फिर बदमाशों ने घर में रखा 10 लाख कैश और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
सोमवार सुबह 8:00 बजे इस घटना की जानकारी प्रदीप गुप्ता को दी गई। जानकारी लगते ही कैंट के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल व्यापारी नेता, अजय गुप्ता, कमल दत्त शर्मा समेत शहर के अन्य व्यापारी गण कमला नगर में पहुंच गए। इस डकैती की घटना को लेकर व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
पुलिस का कहना है कि घर में नेपाली नौकर पांच दिन पहले ही सरदार सिद्धू के माध्यम से लगाया गया था। नौकर की कोई आईडी भी मकान मालिक और सरदार सिद्धू के पास नहीं मिली। घर के बाद सिक्योरिटी गार्ड मनोज और राकेश से भी पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एसपी सिटी और एसपी क्राइम मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि व्यापारी के घर में 4 करोड़ रुपए का सामान गया।