फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: दस किलो का महाबाहुबली समोसा खाइए, 71 हजार रुपये का इनाम पाइए, बनाने में लगे हैं छह घंटे

Mon, 21 Nov 2022 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Nov 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
Meerut: person who eats 10 kg Mahabahubali Samosa will get a reward of Rs seventy one thousand in Meerut
10 किलो का समोसा - फोटो : अमर उजाला

खाने के शौकन लोगों के लिए ये खबर महत्वपूर्ण हो सकती है। मेरठ में बाहुबली समोसे के बाद अब शहर में 10 किलो का महाबाहुबली समोसा तैयार किया गया है। जिसे खाने वाले को 71 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। समोसे को बनाने में तकरीबन छह घंटे का वक्त लगा है और अब इसे कढ़ाई में तला जाना बाकी है। महाबाहुबली समोसे को देखने के लिए दूर दराज से लोग यहां पहुंच रहे हैं। वहीं लोग यह भी सोच रहे हैं कि आखिर इस विशालकाय समोसे को आखिर कौन खा सकता है। दुकान संचालक के अनुसार समोसा बनाने के लिए तैयार की गई फिलिंग में काफी समय लगा है। जिसके लिए काफी कारीगरों को लगाया गया था।



लालकुर्ती स्थित कौशल स्वीट्स के संचालक उज्जवल ने बताया कि महाबाहुबली समोसे में चार किलो पनीर, मटर और आलू भरा गया है। साढ़े तीन किलो मैदा लगाई गई। इससे पहले भी दुकान पर आठ किलो का समोसा तैयार किया गया था। जिसे खाने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। समोसा छह घंटे में तैयार किया गया है।  

Meerut: person who eats 10 kg Mahabahubali Samosa will get a reward of Rs seventy one thousand in Meerut
10 किलो का समोसा - फोटो : अमर उजाला

ऐसे तैयार हुई समोसे की फिलिंग
दस किलो के महाबाहुबली समोसे को बनाने के लिए सबसे मुश्किल काम इसकी फिलिंग बनाना था। उन्होंने बताया कि फिलिंग बनाने के लिए पहले आलुओं को धोकर उबाला गया और फिर उन्हें ठंडा कर छीला गया और फिर मैश किया गया।

इसके बाद मैश किए गए आलुओं को रिफाइड डालकर सूखे मसाले जैसे हींग, धनिया, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर के साथ फ्राई किया गया। इसमें उबले हुए मटर, कटी हरी मिर्च और कटा पनीर डाले गए। बाद में काजू भी एड किए गए। अच्छी तरह भूनने के बाद इस फिलिंग को एक ट्रे में निकाला गया और ठंडा होने के लिए रख दिया।

Meerut: person who eats 10 kg Mahabahubali Samosa will get a reward of Rs seventy one thousand in Meerut
समोसा बनाने की रेसिपी - फोटो : instagram/fusionfoods

समोसे की रोटी बेलने में लगे दो कारीगर
दो कारीगरों द्वारा तीन किलो मैदा से एक बड़ी रोटी टेबल पर रखकर बेली गई। इसे समोसे का तिकोना रूप देकर इस फिलिंग को भरा गया है। समोसे को एक ट्रे में रखकर सेट किया गया, जिसके बाद इसे कढ़ाई में रिफाइंड डालकर तला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: person who eats 10 kg Mahabahubali Samosa will get a reward of Rs seventy one thousand in Meerut
समोसा जलेबी - फोटो : amar ujala

दो सौ लोग खा सकते हैं समोसा
10 किलो के इस समोसे को दो सौ लोग आराम से खा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिवाली के समय बनाया गया आठ किलो का समोसा डेढ़ सौ लोगों ने खाया था। अब वह पांच किलो की जलेबी बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: person who eats 10 kg Mahabahubali Samosa will get a reward of Rs seventy one thousand in Meerut
फूड ब्लॉगर चाहत - फोटो : अमर उजाला

फूड ब्लॉगर ने की बाहुबली समोसे की तारीफ 
मेरठ से आठ किलो का बाहुबली समोसा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हरियाणा की प्रसिद्ध फूड ब्लॉगर चाहत आनंद ने भी मेरठ की गलियों में आकर इस समोसे को चखा था। उन्होंने इसे अपनी वीडियो में शामिल किया। उनका कहना था कि इससे पहले उन्होंने इतना बड़ा समोसा कभी नहीं देखा। वहीं कारीगर बताते हैं कि इसको तैयार करने में दो से तीन घंटे का समय लगता है। इसका ऑर्डर दो दिन पहले ही लोग देते हैं। इसकी कीमत 1100 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed