फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut miscreants had committed robbery in Salahnagar

यूपी: डकैती डालने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, जापानी कंपनियों को ठगने वाले गिरोह का भी भंडाफोड़

Wed, 14 Apr 2021 12:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Apr 2021 12:36 PM IST
सार

मेरठ पुलिस ने गाजियाबाद के सलाहनगर गांव में डकैती डालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं जापान की कंपनियों को ठगने वाला गिरोह भी पकड़ा गया।

विज्ञापन
Meerut miscreants had committed robbery in Salahnagar
आरोपी बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में नौचंदी पुलिस ने गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव सलाहनगर में 6/7 अप्रैल की रात डकैती डालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लूटी गई तीन भैंस के अलावा घटना में प्रयुक्त कैंटर, दो तमंचे 315 बोर व चार कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश भैंसों को बेचने के लिए निकले थे।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को गश्त के दौरान एल ब्लाक क्षेत्र में एक कैंटर आता दिखाई दिया। बंद कैंटर को खुलवाकर देखा तो तीन भैंस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस कैंटर को थाने ले आई। कैंटर सवारों की पहचान यूनूस कुरैशी निवासी मोहल्ला तोपचीवाड़ा थाना कोतवाली व आजाद निवासी मोहल्ला एक मीनारा मस्जिद थान लिसाड़ीगेट के रूप में हुई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि गाजियाबाद में डकैती की वारदात में दोनों शामिल रहे थे। फरार बदमाशों में आसिफ, निवासी ग्राम निठौरी थाना मसूरी गाजियाबाद, जुल्फकार उर्फ जुल्लस पुत्र यामीन व नईम उर्फ मुंशी पुत्र सतार निवासी खिवाई मेरठ की पहचान हो चुकी है। जबकि एक अज्ञात है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में दबिश डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान की कंपनियों को ठगने वाला गिरोह पकड़ा, मवाना का युवक भी शामिल
साइबर सेल ने जापानी कंपनियों से सॉफ्टवेयर अपडेट और लाइसेंस रिन्युअल के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी कंपनियों को झांसा देने के लिए आरोपियों ने कोचिंग में जापानी भाषा सीखी थी। ठगी की रकम को हवाला के जरिए कमीशन पर कैश कराया जाता था। 


यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव 2021: जानें किस पद पर कितने हुए नामांकन, प्रत्याशियों में दिखा उत्साह
   
गिरोह के सरगना दिल्ली निवासी राम और गौरव फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एसएसपी अमित पाठक ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों की पहचान आशीष सूरी निवासी बेगमपुर रोहिणी दिल्ली, अविनाश गुप्ता निवासी मोहल्ला हीरालाल कस्बा मवाना मेरठ, एडविन जॉर्ज निवासी जेएनयू मेन गेट मुनीरका दिल्ली, उमेश नेगी निवासी रामपार्क एक्सटेंशन ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद और विक्रमचंद दास निवासी जोशी कॉलोनी मंडावली पटपड़गंज दिल्ली हैं। साइबर सेल के नोडल अधिकारी व सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी दो माह में दस हजार डॉलर की ठगी कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने यूपी के गेहूं की खरीद पर लगाई रोक, बॉर्डर पर किसानों को रोका, फिर हंगामा और पुलिस से हाथापाई

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed