फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Miscreants absconded after shooting retired bike riding inspector in Kankarkheda

Meerut: कंकरखेड़ा में बाइक सवार रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, हालत गंभीर

Fri, 26 May 2023 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 May 2023 10:28 AM IST
सार

मेरठ में बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बाइक सवार रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गोली मार दी। हमले में बुजुर्ग इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Miscreants absconded after shooting retired bike riding inspector in Kankarkheda
Meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने दिन निकलते ही बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां कंकरखेड़ा की रोहता रोड पर शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही मॉर्निंग वॉक पर गए रिटायर्ड इंस्पेक्टर को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से रिटायर्ड इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित तेज विहार निवासी अमित ने बताया कि उसके पिता यूपी पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर है। उसके पिता रोजाना सुबह के समय घूमने के लिए जाते हैं। पीड़ित के अनुसार उन्हें पांच बजे सूचना मिली कि उसके पिता को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कुख्यात बदन सिंह पर पांच लाख का इनाम, पासपोर्ट होगा निरस्त, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद परिवार आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा। जहां घायल ने पुलिस को बताया की उसने एक परिचित को सात लाख रुपए उधार दे रखे हैं। घायल इंस्पेक्टर कई दिनों से युवक से पैसे वापस लौटाने की बात कह रहा था। जिस पर आरोपी युवक पैसे लौटाने के लिए आनाकानी कर रहा था।

वहीं उनका एक मकान नंद विहार कॉलोनी में है। जिस पर आरोपी युवक ने कब्जा करने का भी प्रयास किया था। आरोपी पूर्व में भी अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed