फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Merchant Navy husband brutally murdered, body found in pieces inside a drum, wife committed the crime

Meerut: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ड्रम के भीतर टुकड़ों में मिली लाश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 08:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 18 Mar 2025 08:08 PM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां पत्नी ने मर्चेंट नेवी में तैनात पति की प्रेमी संग मिलकर बेरहमी से हत्या कर डाली और लाश के टुकड़े कर ड्रम में भरकर घर के भीतर रख दिया।

विज्ञापन
Meerut: Merchant Navy husband brutally murdered, body found in pieces inside a drum, wife committed the crime
मृतक साैरभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र मे इंदिरा नगर मास्टर कॉलोनी में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां मर्चेंट नेवी में तैनात सौरभ की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव घर के भीतर रखे ड्रम से बरामद किया।

विज्ञापन


जानकारी  के अनुसार साैरभ रस्तौगी अमेरिका में पानी के जहाज पर काम करता है। वह किराए के मकान मे रहता है। अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया कि पत्नी कुछ ही दिन पूर्व अपने मायके घूम कर आई थी। दंपती के पांच वर्ष की एक बेटी है जो कक्षा दो में पढ़ती है। 

विज्ञापन

पुलिस जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया है। इसके बाद शव को कई टुकड़ें में काटकर घर के भीतर ही एक ड्रम में छिपाकर रख दिया।

बताया गया कि आरोपियों ने ड्रम में शव के टुकड़े डालकर ड्रम के ढक्कन को सीमेंट से सील कर दिया। पुलिस ने ड्रिल मशीन मंगाकर उसे तुड़वाया लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें:  UP: मुजफ्फरनगर से एलान, औरंगजेब की कब्र को तोड़ने वाले को शिवसेना देगी 5 बीघा जमीन व 11 लाख रुपये

पुलिस ने  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस माैके पर माैजूद है। क्षेत्र के लोगों की भीड़ भी माैके पर जमा हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने काफी कोशिश के बाद भी ड्रम को पूरी तरह तुड़वा नहीं सकी। बताया गया कि लाश के टुकड़े ड्रम में डालने के बाद सीमेंट व डस्ट का घोल डाला गया जिससे शव के टुकड़े सीमेंट में सूख गए हैं। ऐसे में पुलिस ने पूरे ड्रम को ही मोर्चरी भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed