फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Shivsena will give 5 bighas of land, 11 lakh rupees to the person who breaks Aurangzebs grave

UP: मुजफ्फरनगर से एलान, औरंगजेब की कब्र को तोड़ने वाले को शिवसेना देगी 5 बीघा जमीन व 11 लाख रुपये

Tue, 18 Mar 2025 07:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 18 Mar 2025 07:10 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में शिव सेना ने औरंगजेब की कब्र हटाने वाले को पांच बीघा जमीन और 11 लाख रुपये देने का एलान किया है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब का समर्थन करने वालों के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Shivsena will give 5 bighas of land, 11 lakh rupees to the person who breaks Aurangzebs grave
शिवसेना व औरंगजेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में शिव सेना कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब का समर्थन करने वालों के खिलाफ मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम उमेश मिश्रा को प्रधानमंत्री के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। शिव सेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने घोषणा कर कहा कि जो भी व्यक्ति या संगठन औरंगजेब की कब्र को तोड़ेगा, उसे सिखेड़ा गांव में पांच बीघा जमीन व 11 लख रुपए दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शिव सेना के कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर पुरानी तहसील स्थित शिव सेना कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से औरंगजेब समर्थकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के 40 परिवारों ने दी संसद भवन के सामने आत्मदाह की चेतावनी, सोने से ज्यादा कीमती चीज को लेकर है विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद शिव सेना नेता मनोज सैनी ने कहा कि औरंगजेब ने एक क्रूर विदेशी शासक था । जिसने हिंदुओं पर अत्याचार कर हजारों मंदिरों को ध्वस्त किया।
इसके बाद भी भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति औरंगजेब का समर्थन करता है तो उसकी भारत की नागरिकता समाप्त कर देश से बाहर निकाला जाए। औरंगजेब सहित सभी विदेशी क्रूर शासकों की कब्रों को हटाया जाए।
 

उन्होंने कहा कि पूर्व में भारत सरकार ने जो मुगल शासकों के नाम से सड़कों व नगरों का नामकरण किया है, उनके नाम बदलकर देश भक्तों के नाम से उनका नामकरण किया जाए।

मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने बताया कि ओरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र के ओरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में है। शिव सेना ने कब्र को तोड़ने वाले को जमीन व रुपये देनेे की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed