फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut me west

मेरठ से वेस्ट की 18 विधानसभाओं को साधेंगे पीएम मोदी

Sun, 29 Jan 2017 11:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 29 Jan 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
meerut me west
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए भाजपा की चुनावी रणभेरी चार फरवरी को बजेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से इसकी शुरुआत करते हुए मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर जनपद सहित कुल 18 विधानसभा के प्रत्याशियों की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के स्टार प्रचारकों में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आता है। वह मेरठ की सातों सीट सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण और मेरठ कैंट, मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल, मुजफ्फरनगर शहर, मीरापुर, बुढ़ाना, पुरकाजी और खतौली, बागपत की छपरौली, बागपत और बड़ौत के अलावा हापुड़ और मोदीनगर विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगेंगे।
विज्ञापन


रैली की व्यवस्था में जुटा संगठन
शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने खाली मैदान में मोदी की रैली होगी। इससे पहले मोदी की रैली 2014 में लोकसभा चुनाव से पूर्व मेरठ में इसी स्थान पर हुई थी। तब मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़ और बागपत जनपद के प्रत्याशियों की संयुक्त रैली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख से ज्यादा की भीड़ की उम्मीद
रैली के लिए सभी विधानसभाओं को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। सबसे ज्यादा लक्ष्य मेरठ जनपद का है। पार्टी सूत्रों की मानें तो मेरठ जनपद में 400 बसों के साथ निजी वाहनों से आने का लक्ष्य रखा गया है। सभी विधानसभाओं से पांच से बीस हजार तक की भीड़ का लक्ष्य प्रत्याशियों और संगठन नेताओं को सौंपा गया है।


प्रत्याशी रहेंगे मौजूद, खर्च सभी में बंटेगा
रैली में सभी 17 विधानसभाओं के प्रत्याशी मंच पर मौजूद रहेंगे। चुनाव आचार संहिता के तहत इस रैली पर आने वाले खर्च को सभी प्रत्याशियों के खाते में बराबर बांटा जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed