फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Mawana Road Accident: School Guard Killed After Bike Hit by Unknown Vehicle

मवाना में सड़क हादसा: स्कूल गार्ड की चाय लेने जाते समय दर्दनाक मौत, बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 10 Nov 2025 12:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 10 Nov 2025 12:14 PM IST
सार

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक स्कूल गार्ड की मौत हो गई। जन्धेड़ी गांव निवासी राजकुमार शर्मा सुबह चाय के लिए होटल जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut Mawana Road Accident: School Guard Killed After Bike Hit by Unknown Vehicle
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम जन्धेड़ी निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र चंद्रमल के रूप में हुई है। राजकुमार राफन मोड़ के पास स्थित एक स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे।

विज्ञापन

बताया गया कि रोज की तरह सोमवार सुबह भी राजकुमार अपनी बाइक से चाय पीने के लिए पास के एक होटल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राफन मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: उम्मीद का हर दरवाजा बंद मिला तो आग में कूदा उज्ज्वल, क्लास रूम में खुद को जलाने वाले छात्र की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed