मुजफ्फरनगर के डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में परीक्षा शुल्क को लेकर तीन दिन तक विवाद चलता रहा। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा के साथ विवाद बढ़ा तो इंसाफ के लिए उम्मीद का हर दरवाजा खटखटाया गया। पीड़ित का आरोप है कि तीन पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ गाली-गलौज की। एसडीएम बुढ़ाना के कार्यालय में भी मांगपत्र दिया गया। निराश हुए छात्र ने शनिवार को कॉलेज पहुंचकर ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर छिड़ककर आग लगा ली।
कॉलेज कार्यालय में छात्र को छह नवंबर को बुलाकर फीस जमा कराने के लिए कहा गया। मामला प्राचार्य प्रदीप कुमार के पास पहुंचा लेकिन समाधान नहीं निकला। छात्र ने कॉलेज के बाहर आकर फीस पर वीडियो बनाकर वायरल की।
2 of 13
डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में तैनात पुलिसबल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सात नवंबर को दोपहर दो बजे फिर मामले ने तूल पकड़ा। छात्र से पांच हजार रुपये परीक्षा शुल्क जमा कराने के लिए कहा गया। छात्र की ओर से लिखे गए प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि कॉलेज से एक सप्ताह का समय मांगा गया। गन्ने का भुगतान नहीं मिलने का हवाला भी दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
3 of 13
छात्रों के साथ कॉलेज के गेट पर खड़ा उज्जवल राणा
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिसकर्मियों पर भी बदसलूकी का आरोप
प्राचार्य पर पिटाई करने का आरोप लगाया। छात्र ने यह भी आरोपी लगाया कि एसआई नंद किशोर, सिपाही धर्मवीर और विनीत ने उसके साथ गाली-गलौज की। आहत छात्र ने वीडियो जारी कर यह भी कहा कि अगर उसके साथ कुछ भी हुआ तो प्राचार्य और ये पुलिसकर्मी ही जिम्मेदार होंगे।
4 of 13
student sets himself
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉलेज गेट पर हंगामा, गिरफ्तारी का आश्वासन
घटना के बाद भड़ल से सैकड़ों ग्रामीण और साथी छात्र कॉलेज के गेट पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग रखी। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे। प्राचार्य की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए।
5 of 13
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन करते छात्र एवं ग्रामीण
- फोटो : संवाद
घटना दुखद... समस्या का करा देते समाधान : गर्ग
डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के प्रबंधक अरविंद गर्ग ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्र हमसे मिलता तो उसकी समस्या का समाधान करा देते। प्रकरण बेहद दुखद है। पहले भी हमने छात्र की समस्या का समाधान किया है।