मेरठ: सरधना में कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने चार घंटे की मशक्त के बाद पाया काबू
सरधना में मेरठ रोड स्थित बाहुबली कपड़ा फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना में गुरुवार सुबह एक कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फैक्टरी के आसपास का इलाका खाली कराया। वहीं मेरठ से भी कई दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।
जानकारी के अनुसार सरधना के मेरठ रोड स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। विकराल आग लगने से श्रमिकों में भगदड़ मच गई। श्रमिकों ने फैक्ट्री से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और दोपहर तक आग बुझाने प्रयास करते रहे। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
यह भी पढ़ें: आग की भयावह तस्वीरें: फैक्टरी में फंसी थीं 20 जिंदगियां, जान बचाने के लिए मची भगदड़, छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते पहुंचाया घर
बताया गया कि कंकरखेड़ा निवासी पीयूष जैन की सरधना में मेरठ रोड पर बाहुबली ट्रेडर्स के नाम से कपड़ा फैक्ट्री है। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह को भी श्रमिक अपने काम पर लगे हुए थे। कपड़ा स्टीम करने के लिए बॉयलर को गर्म किया जा रहा था। जिससे बॉयलर में आग लग गई।
देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं भीषण आग लगने से फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। समय रहते सभी ने फैक्टर से बाहर निकलकर जान बचाई।
यह भी पढ़ें: ढाई लाख के इनामी बद्दो के करीबी की अवैध संपत्ति जमींदोज: सात दुकानों पर ढाई घंटे गरजे बुलडोजर, देखें तस्वीरें
आग की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। सीओ दमकल संतोष कुमार राय भी दल बल के साथ फैक्ट्री पर पहुंच गए। करीब चार घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से भारी नुकसान होना बताया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।