फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: ढाई लाख के इनामी बद्दो के करीबी की अवैध संपत्ति जमींदोज, सात दुकानों पर ढाई घंटे गरजे बुलडोजर, देखें तस्वीरें

Thu, 28 Apr 2022 01:47 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Apr 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
Badan singh Baddo illegal property demolished in Meerut: Many bulldozers destroyed seven shops
buldozer - फोटो : amar ujala

मेरठ पुलिस और मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार सुबह ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के करीबी अजय सहगल की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। अधिकारियों के अनुसार सरकारी जमीन पर बने पार्क को कब्जा कर बद्दो व उसके करीबियों ने दुकानों का निर्माण कराया था। एमडीए ने इन्हें अवैध संपत्ति के रूप में चिन्हित कर इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस-फोर्स मौजूद रही। 



गुरुवार सुबह शहर के दिल्ली रोड स्थित जगन्नाथपुरी में बदनसिंह के करीबी कहे जाने वाले अजय सहगल की सात दुकानें बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कर दी गईं। इस मामले में शासन स्तर से कार्रवाई की गई है। भारी पुलिस-फोर्स के साथ एमडीएम अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे और अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई। आगे तस्वीरों में देखें कैसे जमींदोज हुई बद्दो के करीबी अजय सहगल की सात दुकानें: -

Badan singh Baddo illegal property demolished in Meerut: Many bulldozers destroyed seven shops
buldozer - फोटो : amar ujala

दरअसल, पिछले माह इन दुकानों को ध्वस्त करने के लिए एमडीए अधिकारियों को शासन की ओर से बुलाया गया था। इससे पहले 15 मार्च 2022 को भी इसी स्थान पर कई दुकानों को ध्वस्त किया गया था। इससे पहले पुलिस प्रशासन कुख्यात बद्दो की आलीशान कोठी पर भी बुलडोजर चला चुका है।

यह भी पढ़ें: टला हादसा: सहारनपुर में स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन, कई ट्रेन प्रभावित, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप

Badan singh Baddo illegal property demolished in Meerut: Many bulldozers destroyed seven shops
buldozer - फोटो : amar ujala

बीस साल पहले बनी थीं दुकानें
एमडीए अधिकारियों ने बताया कि जगन्नाथपुरी के नजदीक सरकारी पार्क की जमीन पर कुख्यात बदन सिंह बद्दो द्वारा अजय सहगल व अन्य दो साथियों द्वारा कब्जा किया गया था। इसके बाद दर्जन भर दुकानों का अवैध रूप से निर्माण कराया गया था। बाद में आपस में सेटिंग कर अजय सहगल ने इन दुकानों का बैनामा करा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badan singh Baddo illegal property demolished in Meerut: Many bulldozers destroyed seven shops
buldozer - फोटो : amar ujala

मेरठ पुलिस बदन सिंह बद्दो की कोठी और मार्केट को पहले ही जमींदोज कर चुकी है। बद्दो की सवा करोड़ की संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है। वहीं अब उसके सहयोगियों की अवैध संपत्ति को भी नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अजय सहगल की मार्केट पर बुलडोजर चलाया गया।


 
विज्ञापन
Badan singh Baddo illegal property demolished in Meerut: Many bulldozers destroyed seven shops
buldozer - फोटो : amar ujala

एमडीए अधिकारियों ने बताया कि 1500 वर्ग मीटर के सरकारी जमीन पर बने पार्क को घेरकर अवैध दुकानों को बनाया गया है। इसी कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। वहीं अजय सहगल का कहना है कि प्रशासन ने उनकी कोई बात नही सुनी है। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, कागजातों  में भी कहीं पर भी पार्क का जिक्र नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed