{"_id":"6b0bb55c9fbbb60bef069e68","slug":"meerut-massive-fire-breaks-out-at-a-clothing-warehouse-in-majidnagar-flames-raged-for-three-hours-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मजीदनगर में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, तीन घंटे तक धधकती रहीं लपटें, आसपास के मकानों में आईं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मजीदनगर में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, तीन घंटे तक धधकती रहीं लपटें, आसपास के मकानों में आईं दरारें
Sun, 29 Nov 2026 10:47 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:47 AM IST
सार
जियाउद्दीन के मजीदनगर स्थित कपड़े के गोदाम में सुबह पांच बजे आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
आग। सांकेतक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में रविवार सुबह कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि करीब एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। गोदाम में रखे कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप ले लिया था। आग की तपिश और धुएं से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। गोदाम के आसपास रहने वाले लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। फायर ब्रिगेड ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Trending Videos
मजीद नगर निवासी जियाउद्दीन का कपड़ों का गोदाम मजीद नगर में ही है। रविवार सुबह करीब पांच बजे गोदाम में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां बुलानी पड़ीं। फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग इतनी भीषण थी कि आसपास के मकानों तक इसकी तपिश पहुंच गई। कई मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। हालात बिगड़ते देख लोगों ने घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ मकानों में आग की लपटों और गर्मी का असर भी दिखाई दिया। सुबह-सुबह लगी आग के चलते इलाके में दहशत का माहौल रहा। सीएफओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है।
दीवारों में दरारें आईं तो घर छोड़कर भागे लोग
स्थानीय निवासी फुरकान, साजिद, शोएब ने बताया कि सुबह पांच बजे उठे तो घरों के अंदर धुएं और जलन का अहसास हुआ। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। छत पर जाकर देखा तो गोदाम में भीषण आग लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार व अन्य लोग मौके पर एकत्र हुए और घरों से बाहर निकलकर खड़े हो गए। लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं।
स्थानीय निवासी फुरकान, साजिद, शोएब ने बताया कि सुबह पांच बजे उठे तो घरों के अंदर धुएं और जलन का अहसास हुआ। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। छत पर जाकर देखा तो गोदाम में भीषण आग लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार व अन्य लोग मौके पर एकत्र हुए और घरों से बाहर निकलकर खड़े हो गए। लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं।
