{"_id":"638b1d2cedf57c730a058a06","slug":"meerut-mason-died-due-to-electrocution-while-installing-grill","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ग्रिल लगाते समय करंट उतरने से राजमिस्त्री की मौत, पांच बहनों का था इकलौता भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ग्रिल लगाते समय करंट उतरने से राजमिस्त्री की मौत, पांच बहनों का था इकलौता भाई
Sat, 03 Dec 2022 03:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 03 Dec 2022 03:28 PM IST
सार
मेडिकल थाना क्षेत्र में पीवीएस मॉल के पास मकान की छत पर ग्रिल लगाते समय करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में पीवीएस मॉल के पास मकान की छत पर ग्रिल लगाते समय करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। बताया गया कि युवक पांच बहनों का अकेला भाई था। उसका चंद महीने पहले ही निकाह हुआ था। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
जानकार के अनुसार मेडिकल थानाक्षेत्र में पीवीएस मॉल के पास मकान की छत पर ग्रिल लगाते समय करंट लगने से राजमिस्त्री लिसाड़ी गेट निवासी दानिश की मौत हो गई। मकान मालिक अमित ने दानिश को शनिवार सुबह फोन करके अपने पैसे लेकर जाने के लिए बुलाया था साथ ही कहा था जो काम रुका है उसे भी पूरा कर देना।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: MEERUT: दोस्तों के साथ पैदल घर लौट रहा था युवक, चलते-चलते आई मौत, CCTV में कैद हुई घटना
विज्ञापन
शनिवार सुबह दानिश अपने साथी फरदीन में अफसर को लेकर अमित के मकान पर पहुंचा। इसके बाद दानिश अपने साथियों के साथ ग्रिल लगाने लगा वहीं से गुजर रही एचटी की लाइन से करंट लगने पर दानिश की मौत हो गई। दानिश पांच बहनों का अकेला भाई था। परिवार के लोगों को जब दानिश की मौत का पता चला, तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।