फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: many youths beat up employees at Kashi toll plaza and broke barrier and ran away

UP: नशे में धुत कार सवारों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर बैरियर तोड़कर भागे, जानें पूरा मामला

Thu, 07 Dec 2023 07:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Dec 2023 07:23 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में नशे में धुत कार सवारों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद बैरियर तोड़कर मौके से भाग गए। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Meerut: many youths beat up employees at Kashi toll plaza and broke barrier and ran away
मेरठ टोल प्लाजा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवक जबरन वीआईपी लाइन में घुस गए। जिसके बाद टोल फ्री न करने पर युवकों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपी युवक मारपीट के बाद बैरियर तोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल टोल कर्मियों को उपचार के लिये भेजा। पुलिस सीसीटीवी देखकर कार सवार युवकों की पहचान कर रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मेरठ की ओर से दिल्ली जा रहे थार और स्विफ्ट सवार युवक मेरठ दिल्ली-एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर पहुंचे। शराब के नशे में युवक जबरन वीआईपी लाइन में घुस गए। टोल कर्मियों ने इसका विरोध किया तो कार सवार युवकों और टोल कर्मियों में नोकझोंक हो गई।

इसके बाद कार सवार आधा दर्जन युवकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में आए राहगीरों को भी आरोपी युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट करने के बाद आरोपी युवक बैरियर तोड़कर तमंचा लहराते हुए भाग निकले।

यह भी पढ़ें: मेरठ में गरजा बुलडोजर: कार्रवाई से मचा हड़कंप, 'ध्वस्तीकरण के बाद फिर किया अवैध निर्माण तो लगेगा गुंडा एक्ट'

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने युवकों का पीछा किया, लेकिन युवक हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने घायल टोल कर्मचारियों को उपचार के लिए भेजा। टोल मैनेजर दिवाकर यादव परतापुर थाने में अज्ञात कार सवार युवकों खिलाफ तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: पीछे बैठे कपल को देखकर लगी गड़बड़, कैब चालक ने सीधा थाने पहुंचा दी कार, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

परतापुर इंस्पेक्टर जय करण सिंह का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed