{"_id":"60032e558ebc3e327b7b7850","slug":"meerut-man-gave-triple-talaq-to-his-wife-over-phone-victim-seeks-justice-from-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: लिसाड़ीगेट में युवक ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने एसएसपी से मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: लिसाड़ीगेट में युवक ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने एसएसपी से मांगा इंसाफ
Sat, 16 Jan 2021 11:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ लिसाड़ीगेट निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर ही तलाक दे दिया। पीड़िता शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और पुलिस अफसरों के सामने आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ी। महिला ने एसपी क्राइम से इंसाफ की मांग की है।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन निवासी विवाहिता ने बताया कि 24 अप्रैल 2020 को उनकी शादी लिसाड़ी गेट निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। विरोध पर पति मारपीट करता था। 10 जनवरी को वह घर में अकेली थी। तभी रिश्ते के ससुर आए जबरन कमरे में खींचकर ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी ने बदनाम करने का प्रयास किया। पति और अन्य को बताया तो उन्होंने चुप रहने की धमकी दी। उसने विरोध किया तो दो दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। वह किसी तरह घर पहुंची। आरोप है कि 15 जनवरी की रात पति ने फोन किया और उसे तीन तलाक दे दिया। उसने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को एसएसपी
विज्ञापन
कार्यालय पहुंचकर पीड़िता ने इंसाफ
की गुहार लगाई। एसपी क्राइम रामअर्ज ने लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/