फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Man Assaults Woman on Highway in Meerut After She Stops Talking to Him

Meerut: पति के कहने पर दूरी बनाई, नौकरी छोड़ी...,फोन काटा तो बौखलाया प्रेमी, हाईवे पर की महिला की पिटाई!

Sat, 24 May 2025 01:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 May 2025 01:04 PM IST
सार

मेरठ में फोन पर बात न करने से नाराज प्रेमी ने महिला को हाईवे पर पकड़कर पीटा। महिला की तहरीर पर आरोपी रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut Man Assaults Woman on Highway in Meerut After She Stops Talking to Him
crime - फोटो : AI

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे-58 पर दो दिन पहले उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को फोन पर बात न करने के कारण बीच हाईवे पर जमकर पीटा। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन


बताया गया कि पीड़िता, सैनिक विहार कॉलोनी की रहने वाली है। वह पहले एक फैक्टरी में काम करती थी। वहीं उसकी रविंद्र नाम के युवक से दोस्ती हुई, जो कक्केपुर का निवासी है। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम-प्रसंग में बदल गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले महिला के पति को शक हुआ कि वह किसी से फोन पर बातचीत करती है। उसे रविंद्र के बारे में पता चला तो उसने पत्नी को रविंद्र से दूरी बनाने को कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पति के कहने पर युवक रविंद्र से न केवल बातचीत बंद कर दी, बल्कि फैक्टरी की नौकरी भी छोड़ दी और फिलहाल हाईवे किनारे एक रेस्टोरेंट में काम कर रही थी।

दो दिन पहले जब वह काम से लौट रही थी, तब आरोपी रविंद्र ने रास्ते में महिला को रोककर बदसलूकी की और विरोध करने पर जमकर मारपीट कर दी। महिला के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस टीमें उसकी तलाश में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed