फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut LLB Student Murder Case: Three accused including criminal Sunny Kakran surrendered in Sonipat

LLB Student Murder Case: एक लाख के इनामी सनी काकरान समेत तीन आरोपी सोनीपत में गिरफ्तार

Wed, 25 May 2022 02:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 May 2022 02:10 AM IST
सार

एलएलबी के छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी सनी काकरान समेत तीन आरोपियों ने सेटिंग से सरेंडर कर दिया। सनी काकरान पर एक लाख का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
Meerut LLB Student Murder Case: Three accused including criminal Sunny Kakran surrendered in Sonipat
प्रयाग मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के पावली खुर्द गांव में एलएलबी के छात्र प्रयाग की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी व एक लाख के इनामी सनी काकरान समेत तीन आरोपियों को सोनीपत में गिरफ्तार कर लिया गया। सनी काकरान, आशु और नसरूद्दीन शामिल है।

विज्ञापन


आरोपियों ने घर में घुसकर बरसाई थीं गोलियां
मेरठ जनपद के पाबली खुर्द गांव में बीते शुक्रवार को दिन निकलते ही सनी काकरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर लॉ के छात्र पर घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। जिसमें छात्र को छह गोली लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। छात्र की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव की स्थिति है और पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: तन्हाई बैरक में करवटें बदलते बीती मुनीर की रात, अंदर से है बेचैन, जांच में खुला बड़ा राज
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
कंकरखेडा क्षेत्र के पाबली खुर्द निवासी प्रयाग (24) पुत्र निरंकार सिंह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ घर पर ही था। इसी दौरान गांव का ही हिस्ट्रीशीटर व एक लाख का इनामी सनी काकरान अपने साथियों के साथ प्रयाग के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 15 से अधिक राउंड फायर किए गए, जिसमें प्रयाग की गोली लगने से मौत हो गई थी। प्रयाग के भाई मयंक पर भी फायरिंग की गई थी। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके अलावा मयंक की पत्नी व बच्चों ने कमरे के अंदर छुपकर अपनी जान बचाई थी। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।


यह भी पढ़ें: Murder: गांव में घुसने से पहले बताना होगा नाम-पता, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स की निगाहें, खौफनाक थी ये वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed